जीएम ने किया अमेठी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

अमेठी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के जीएम टीपी सिंह और डीआरएम सतीश कुमार ने शनिवार को रेलवे स्टेशन अमेठी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जीएम ने लोगों की शिकायतें भी सुनी। जीएम ने रविवार के दिन टिकट वापसी को स्टेशन पर विशेष काउण्टर खोलने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने ककवा रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज और बारामासी व बिराहिनपुर गांवों के पास रेलवे क ी ओर प्रस्तावित अण्डरब्रिज के निर्माण को ज्ञापन दिया। जीएम ने राज्य सरकार की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद ओवरब्रिज और अण्डरबाईपास का निर्माण शीघ्र शुरू कराने का भरोसा दिया।
जीएम वार्षिक निरीक्षण में यहां आए थे। सबसे पहले उन्होंने मैचिंग मशीन का निरीक्षण कर रेलवे ट्रैक की जानकारी ली। इसके बाद बुकिंग काउण्टर और शौचालय का निरीक्षण किया। रेल दुर्घटनाएं रोकने को रेलवे की ओर से की गई तकनीकी तैयारियों का जायजा लिया। जीएम के निरीक्षण के दौरान हमेशा बन्द रहने वाला फौव्वारा चलता मिला। रेलवे काम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। इसी काम्प्लेक्स में उन्होंने लंच भी ग्रहण किया। जीएम ने स्टेशन परिसर में स्थित शौचालयों का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की ओर से शौचालय न होने की शिकायत पर जीएम ने 15 दिन के भीतर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने का भरोसा दिया। जीएम टीपी सिंह ने रेलवे स्टेशन पर लगभग सवा घंटे बिताए। जीएम के साथ रेलवे के एक दर्जन अधिकारी मौजूद रहे।

No comments: