एल्युम्नी मीट-2019 में पुराछात्रों ने बांटे अपने अनुभव
एल्युम्नी मीट-2019 में पुराछात्रों ने बांटे
अपने अनुभव
मुंशीगंज।
सोमवार को राजर्षि रणञ्जय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ
मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी (आरआरएसआईएमटी) में एल्युम्नी मीट-2019 का आयोजन किया गया। संस्थान से पढे हुए पुरातन छात्र शामिल हुए। पूरा
छात्रों के इस संगम में एक दर्जन से अधिक कंपनियों और संस्थानों मे कार्य कर रहे छात्रों
ने सिरकत किया और बारी-बारी से अपने अनुभव सुनाए। संस्थान के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं
को कैरियर निर्माण मे आसानी हो सकेगी। पुरा छात्रों ने कठिन मेहनत, समय का सम्मान,
और सकारात्मक दृष्टिकोण को सफलता का मूल मंत्र बताया।
संस्थान की निदेशक चन्दा रानी ने इस अवसर पर
सभी पुराछात्रों को संबोधित करते हुए कहा की कोई भी संस्थान अपने पुराछात्रों के काम
से देश भर मे जाना जाता है। इसलिए सभी इंजीनियरों और प्रबन्धकों का यह कर्तव्य है की
ईमानदारी से कार्य करें और राष्ट्र के निर्माण मे अपना सहयोग प्रदान करें। पुरा छात्रों
के इस कार्यक्रम मे गीत और नृत्य का भी मंचन किया गया तथा साथ ही पुराछात्रों के लिए
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। एल्युम्नी मीट-2019 कार्यक्रम के
अंत मे सभी पुरा छात्रों को स्मृति स्वरूप मुमेंटों प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी विभागाध्यक्ष, अध्यापक
उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का सफल संयोजन कीर्ति जैन ने किया।

No comments: