महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अमेठी।
महाशिवरात्रि पर्व जिले में श्रद्धा और सद्भाव के वातावरण में मनाया गया। शिवलिंगों पर जलाभिषेक सुबहतड़के ही शुरू हो गया और दोपहर तक चलता रहा। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अमेठी आश्रम के कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्रा निकालकर लोगों को महाशिवरात्रि के महात्म्य की जानकारी दी। मेलों का आयोजन देर शाम तक चलता रहा।
महाशिवरात्रि के पर्व पर मुकुटनाथ मंदिर ताला,जगेसरन,शोभनाथन, झारखण्ड कुड़वा आदि स्थानों पर आयोजित मेलों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। दु:खहरण धाम पूरे मुराई में जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। महाशिवरात्रि के पर्व नगर से लेकर ग्रामीण अंचल तक सभी छोटे बड़े शिव मंदिरों में रौनक सुबह से शाम तक बनी रही।
मुंशीगंज संवाद के अनुसार कस्बे से लेकर ग्रामीण अंचल तक शिव मंदिरों में जलाभिषेक सुबह शुरू हुआ और दोपहर तक चलता रहा। बेल,धतूर,बेर, बौर के साथ जलाभिषेक हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव लिंग को दूध से भी स्नान कराया।
भेंटुआ संवाद के अनुसार महादेवन व जगेसरन में शिव मंदिरों में जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की भीड़ दिन भर बनी रही। मेले में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। शिवलिंग पर जलाभिषेक के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता व पंचायत प्रतिनिधि मेलों में अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं को मिठाईयां खिलाते देखे गए।

No comments: