डीएम ने किया एक दर्जन संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का दौरा
डीएम ने किया एक दर्जन संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का दौरा
अमेठी
शनिवार को डीएम और एडीएम ने जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। डी एम डा राम मनोहर मिश्र ने सभी मतदान केंद्रों पर स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की सारी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। मतदाताओं को भयमुक्त होकर छः मई को शत प्रतिशत संख्या में मताधिकार के प्रयोग को प्रेरित किया।जिले में कुल 868 मतदान केन्द्र हैं। इनमें से 185 मतदान केन्द्र क्रिटिकल और वरनेबुल मतदान केन्द्र के रूप में चिन्हित किए गए हैं। डीएम के साथ जिला प्रशासन की पूरी टीम ने इन केन्द्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा0 राम मनोहर मिश्र ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र गौरीगंज व जगदीशपुर एक दर्जन संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का दौरा कर मतदाताओं के बीच चौपाल लगाई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऐंधीं के बूथ संख्या- 181, 182, 183, 185, 185 प्रा0 विद्यालय गुवावां के बूथ संख्या- 312, 313, 314 तथा प्रा0 विद्यालय भटगवां के बूथ संख्या 209, 210, 211 का निरीक्षण कर मतदाताओं से जानकारी ली तथा मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि बिना भय के शत प्रतिशत मतदान करना । किसी से डरने की जरूरत नही है। उन्होंने मतदाताओं से वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की। डीएम ने कहा कि इस बार के मतदान में ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन का प्रयोग भी किया जा रहा है इससे मतदाताओं को अपने मत का इस्तेमाल करने के बाद इस मशीन पर 7 सेकंड तक देख सकेंगे कि उनकी वोट किसको गई है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि इस बार सर्फि मतदाता पर्ची से वोट नहीं डाल पाएंगे इसके लिए मतदाता पहचान पत्र या भारत नर्विाचन आयोग की ओर से निर्धारित 11 अन्य दस्तावेजों में से कोई एक का होना जरूरी है। डीएम ने अपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही करने तथा शस्त्र लाइसेंस जमा कराने के निर्देश सीओ को दिया। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के दौरान किसी ने दबंगई की, भीड़-भाड़ करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी सभी लोग अपना व्यवहार ठीक रखें। किसी को डराने, शराब व पैसा देने, भड़काने, माहौल बिगाड़ने वा किसी प्रकार का प्रलोभन देने की कोशिश करने वालों की पुलिस से शिकायत करें, वोट डाल कर अपने घर पहुंचे, रास्ते एवं केंद्र के बाहर खड़े होकर भीड़ लगाने की कोशिश न करें अगर किसी ने नियमों का उल्लंघन करने की कोशिश की तो उसके साथ कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उन्होंने नर्भिीक होकर मतदान करने के लिए पीएसी व पुलिस जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम, उप जिला अधिकारी गौरीगंज अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
No comments: