स्वच्छता अभियान की जिला मैनेजमेन्ट कम्पनी ने गांवों में उतारे जादूगर

अमेठी।
स्वच्छता अभियान की जिला मैनेजमेन्ट कमेटी की ओर से जनजागरूकता के कार्यक्रमों में लोककलाकारों के साथ जादूगरों का भी सहयोग लिया जा रहा है। जादूगरों की कई टीम गांवों में दौड़ाई जा रही हैं। शनिवार को जादूगर श्याम सुन्दर की टीम के मेम्बर योगेन्द्र ने भादर विकासखण्ड की कई ग्राम पंचायतों में स्कूलों में बच्चों को जादू दिखाकर शौचालय के प्रयोग के साथ साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।
जादू के माध्यम से बच्चों को गन्दगी से होने वाली बीमारियों के बारे में सचेत किया गया। बच्चों को अपने गांव-घर में महिलाओं और बुजुर्गों में खुले में शौच करने से रोकने की जिम्मेदारी दी गई और स्वच्छ पर्यावरण को पौधरोपण और पेड़ों की सुरक्षा पर जोर दिया गया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह,राजीव कुमार पाल, विजय प्रताप यादव, कौशलेन्द्र सिंह, सुभद्रा यादव, लालती देवी, संध्या गुप्ता, शिवकरन, सीता, निर्मला, अमृत लाल सेठ आदि मौजूद रहे।

No comments: