Header Ads

विज्ञान प्रदर्शनी में नौनिहालों ने दिखाए कौशल


विज्ञान प्रदर्शनी में नौनिहालों ने दिखाए कौशल
डीएम ने किया उद्घाटन भादर और अन्नीबैजल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
विज्ञान जागरूकता के साथ मतदाता जागरुकता के भी संदेश दिए
अमेठी 
बुधवार को राष्ट्रीय आवष्किार योजना के अंतर्गत जीजीआईसी गौरीगंज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विभन्नि विकास खंडों से आए बीस विद्यालयों के बच्चों ने विज्ञान के सुन्दर माडल प्रस्तुत कर वैज्ञानिक अभिरूचि के विकास का प्रदर्शन किया। निबंध लेखन, क्विज और चित्रकला प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। डीएम डा राम मनोहर मिश्र ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों की ओर से प्रदर्शित विज्ञान के सभी माडल देखे और उनके प्रयास की सराहना की। डीएम ने कहा कि चुनाव के बाद फिर से प्रदर्शनी का आयोजन करायेंगे और बच्चों के साथ पूरा समय देकर उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने में सहयोग करेंगे। डीएम ने भादर के बच्चों की ओर से प्रदर्शित एक माडल का उल्लेख किया और कहा कि अन्धवश्विास को विज्ञान के चमत्कार ही दूर कर सकते हैं। डीएम ने बीएस ए विनोद कुमार मिश्र के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का आरम्भ किया। वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र, बीईओ शिव बहादुर मौर्य, डा सन्तोष सिंह ,डा घनश्याम द्विवेदी और सन्दीप सिंह ने डीएम और बीएसए का स्वागत किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भादर प्रथम और उच्च प्राथमिक विद्यालय अन्नी बैजल के बच्चों ने वाणी वंदना स्वागत गीत के साथ विज्ञान जागरुकता और मतदाता जागरुकता आधारित गीत प्रस्तुत प्रगतिशीलता और स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के संदेश दिए। बीईओ शिव बहादुर मौर्य प्राथमिक शक्षिक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश कुमार सिंह ने किया। जयराम कनौजिया, अरविंद त्रिपाठी, वसीम अहमद, अरुण कुमार द्विवेदी, त्रिवेणी यादव, प्रदीप तिवारी, सचिन श्रीवास्तव, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य संगीता शुक्ला, हरिकृष्ण मिश्र, मानवेंद्र सिंह, गौरेश बहादुर सिंह, अर्चना सिंह, अजय कुमार मौर्य, सोनम, बीईओ एनपी सिंह, के पी शुक्ल ,जिला समन्वयक शिव दत्त मिश्र, अखिलेश श्रीवास्तव, गरिमा यादव भी मौजूद रहे।
आदि आयोजन में पूरे समय मौजूद रहे।
इन स्कूलों ने किया प्रतिभाग
 उच्च प्राथमिक विद्यालय पचहरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय रौजा, हरख पुर, धनी जलालपुर, सराय ह्रदयशाह, पहाड़गंज, कमरौली, मददूपुर, पूरे गौरन, पूरे लाल मिश्र तिलोई ,सरमें धनेपुर, मरदानपुर, जयसिंहपुर ,बरनाटीकर, वासुदेवपुर भादर, माडल प्राइमरी स्कूल मधुपर, संग्रामपुर
  

No comments:

Powered by Blogger.