Header Ads

धूमधाम से मनाई गई होली का पर्व,युवाओं ने खेली कपड़ा फाड़ होली

धूमधाम से मनाई गई होली का पर्व,युवाओं ने खेली कपड़ा फाड़ होली 
अमेठी।
कस्बे से लेकर ग्रामीण अंचल तक हर गांव में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। तमाम युवाओं ने कपड़ा फाड़ होली खेलने में मस्त देखे गए। युवाओं की ओर से ठेले और जगह जगह साउण्ड सिस्टम लगाकर होली गीत के साथ भोजपुरी गाने के धुन में खूब अबीर गुलाल उड़ाकर नाचते देखे गए।
बुधवार की देर शाम 8 बजे के बाद लोगों ने होलिका दहन किया। रात भर तमाम युवा चोरी छिपके लोगों के यहां से लकड़ियां की व्यवस्था में लगे रहे। गुरुवार की सुबह होते ही लोग रंगों के बीच होली खेलना शुरू कर दिया। दोपहर दो बजे तक महिलाएं, बच्चे, युवतियां और युवाओं ने जमकर रंगों से होली खेलने में मस्त देखे गए। कस्बे स्थित चौराहे और एचएएल गेट पर युवाओं ने साउण्ड सिस्टम के बीच नाचते और अबीर उड़ाकर होली खेली।
हुड़दंग रोकने के लिए सतर्क दिखी पुलिस
होली पर्व पर कस्बे से लेकर ग्रामीण अंचल तक  हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस दिन भर दौड़ती रही। 100 डायल सेवा भी क्षेत्र में भ्रमण करती देखी गई।
एसओ हमराहियों के साथ क्षेत्र में गस्त करते देखे गए। पुलिस की सतर्कता से क्षेत्र कहीं भी कोई घटनाएं नहीं हुई।
पहले के मुकाबले होलिका दहन में कम दिखा उत्सव
हर वर्ष होलिका दहन को लोगों के बीच उत्सव कम होता जा रहा है। तमाम युवाओं होलिका दहन के लिए लकड़ी इकट्ठा करने में कतराते दिखे। गांवों में तमाम लोगों अपने घरों से उपले,सरसों का डंठल और थोड़ी थोड़ी लकड़ी इकट्ठा करके होलिका दहन किया।


No comments:

Powered by Blogger.