213 उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर हुआ किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण

अमेठी।
पोषण पखवाड़े के अन्तर्गत शुक्रवार को जिले के सभी 213 उपस्वास्थ्य के न्द्रों पर हेल्थ कैम्प आयोजित कर किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों ने कैम्पों का निरीक्षण किया।
सीडीपीओ आशा श्रीवास्तव ने गूजर टोला और सेम्भुई में हेल्थ कैम्प का निरीक्षण किया। गूजर टोला में 58 और सेम्भुई में 47 किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। एएनएम मंशविरा और सावित्री देवी ने दोपहर बाद तक किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच की।
लोहरता में एएनएम अनीता राय ने 41 किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कटरा हुलासी में एएनएम पुष्पा सिंह चौहान ने 48 किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज पटेल ने कई कैम्पों का निरीक्षण किया।
भादर में घोरहा में हुए स्वास्थ स्वास्थ्य कैम्प में 105 किशोरियां आई हुई थी। एएनएम के कैम्प ने न आने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किशोरियों का वजन करने और उन्हें समुचित पोषण की सलाह देकर वापस भेज दिया। आंगनबाड़ी कार्यक त्री गायत्री सिंह, जड़ावती सिंह, आशा देवी, मीरा सिंह,कलावती,कुसुम आदि मौजूद रही।
शुक्रवार की शाम तक कैम्पों के आयोजन के सम्बन्ध में डीपीओ कार्यालय में कोई भी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी।
सीएमओ ने कहा कि हेल्थ कैम्पों का आयोजन आई सीडीएस को कराना था। रिपोर्टिंग का काम भी उन्ही को देखना है। डीपीओ से कई बार सम्पर्क का प्रयास किया गया उनसे वार्ता नहीं हो पाई ।
गौरतलब है कि पोषण पखवाड़े के अन्तर्गत एसएजी योजना के क्रियान्वयन को सीएम की ओर से पिछले महीने कड़े निर्देश जारी किए गए थे। अधिकांश जिम्मेदार अधिकारी शासन के निर्देशों के प्रति गंभीर नहीं हैं।

No comments: