Header Ads

टिकरी में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा, बड़ी संख्या में जुटे श्रध्दालु

टिकरी में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा, बड़ी संख्या में जुटे श्रध्दालु 
भेटुआ।
सोमवार को टिकरी गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। 
ईश्वर की असीम अनुकम्पा से होने वाली श्री मद भागवत कथा मनुष्य के जीवन मे अज्ञान  रूपी अन्धकार को मिटाकर ज्ञान रूपी प्रकाश लाकर मानव को उच्च स्थान पर स्थापित कर देती है।भागवत कथा से पापो का भी विनाश हो जाता है।यह बातें जनपद अमेठी के टिकरी गांव में चल रही संगीतमयी श्री मद भागवत कथा के पहले दिन श्री मत परमहंस आश्रम टीकरमाफी से पधारे भागवत रत्न कथा व्यास डॉ अनिल पाण्डेय व्यास जी ने व्यक्त की।
  कथा के पहले दिन श्री मद भागवत माहात्म्य का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा कि धुंधकारी नामक प्रेत भगवान की कथा सुनने मात्र से उसे बैकुण्ठ की प्राप्ति हो जाती है, आज मनुष्य भौतिक सुखों को अपनाकर आध्यात्मिकता से विरत हो रहा है, जबकि अध्यात्म ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। भागवत कथा जब मनुष्य के जीवन मे पूण्य उदय होता है या ईश्वर की कृपा हो। कथा व्यास ने कहा कि  व्यक्ति निरन्तर मौत की ओर जा रहा है इससे बचने का एकमात्र उपाय श्री मद भागवत कथा ही है। कथा यजमान गया प्रसाद तिवारी ने आये हुए श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
 कथा में क्षेत्र के  बाबूलाल तिवारी, राज बहादुर शर्मा,गिरीश चन्द्र पाण्डेय,रणंजय सिंह,रंजना तिवारी,ज्ञान प्रकाश अग्रहरि, राम राज तिवारी,अजीत सिंह,राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, विमला देवी, रघुवंश भूषण प्रताप सिंह,डॉ विजय कुमार मिश्र,डॉ घनश्याम द्विवेदी सहित सैकड़ों की तादाद में श्रोता मौजूद रहे। कथा में प्रसिद्ध भजन गायक पण्डित जितेंद्र पाण्डेय अपने साथियों के साथ   लोगों को भाव विभोर दिखे।

No comments:

Powered by Blogger.