चुनाव पाठशालाओं का आयोजन जारी
चुनाव पाठशालाओं का आयोजन जारी
अमेठी।
मतदाता जागरूकता को चुनाव पाठशालाओं को आयोजन जारी है। शुक्रवार को भी 48 मतदान केन्द्र कवर किए गए। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने को 31 मार्च को मुसाफिरखाना खाना तहसील में दिव्यांग रैली निकाली जायेगी।
शुक्रवार को उपजिलाधिकारियों की ओर से तैयार किए गए प्रोग्राम के अनुसार मतदेय स्थलों पर मतदाताओं को ईवीएम वीवीपैट का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी आरडी गौतम ने शाहगढ़ विकासखण्ड हरकरनपुर और नेवादा किसुनगढ़ मतदान केन्द्रों पर प्रशिक्षण के दौरान मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का वोट ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। अमूल्य वोट का प्रयोग कर मतदाता जन-मन की सरकार बना सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय ने बसन्तपुर और मेहमानपुर मतदान केन्द्र पर मतदाताओं को वोटिंग सिस्टम और भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान दिवस पर वोटरों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। मतदाताओं को शपथ भी दिलाई।
मुंशीगंज संवाद के अनुसार सरूवांवा,दलशाहपुर,पश्चिम दुआरा ,गोबर्धनपुर, घाटमपुर और सुलतानपुर में चुनाव पाठशालाओं का आयोजन किया गया।
कोट
मतदाता जागरूकता की कार्यशाला के रूप में चुनाव पाठशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। नामांकन के पहले जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को ईवीएम की टे्रनिंग प्रदान कर दी जायेगी। दिव्यांग और नि:शक्त मतदाताओंं को मतदान की सुविधा को विशेष इन्तजाम किए जा रहे हैं।
प्रभुनाथ
मुख्य विकास अधिकारी अमेठी

No comments: