Header Ads

आरईएस से अमेठी में बनेगी 47 सड़कें

आरईएस से अमेठी में बनेगी 47 सड़कें 

अमेठी।
शनिवार को अमेठी और जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के शिलान्यास के दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में विधायक रानी गरिमा सिंह के प्रतिनिधि अनन्त विक्रम सिंह ने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा की ओर से बनाई जाने वाली 49 सड़कों का शिलान्यास किया। भटपुरवा में राज्य मंत्री सुरेश पासी ने पांच करोड़ रुपए की लागत की सड़कों का शिलान्यास किया।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना के चलते शनिवार को जनप्रतिनिधियों ने नए कार्यों के शिलान्यास में जल्दी दिखाई और 12.30 बजे तक सभी शिलान्यास कर दिए गए। अमेठी में लोक निर्माण विभाग के अतिथिगृह में अनन्त विक्रम सिंह ने लगभग 12 किमी लम्बाई में बनने वाली 47 ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया। इनकी निर्माण लागत लगभग 5 करोड़ है।
शिलान्यास समारोह में अनन्त विक्रम सिंह ने नमो और योगी सरकारका गुणगान किया। कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से परिवर्तन की ओर आगे बढ़ रहा है। अमेठी बाईपास अमेठी की सबसे बड़ी नागरिक समस्या थी। 88.54 करोड़ रुपए की लागत से बाईपास का निर्माण शीघ्र शुरू हो जायेगा।
शिलान्यास समारोह में अधिशासी अभियन्ता आरईएस, भाजपा नेता ओम प्रकाश मिश्र, पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया, गिरिजा शंकर शुक्ल, टीएन शुक्ल, बृजेश सिंह, देव प्रकाश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
उधर बाजारशुकुल के भटपुरवा ग्राम में सड़कों का शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। राज्यमंत्री सुरेश पासी ने 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के सूत्र वाक्य को धरातल पर उतारकर देश की जनता का कल्याण किया है। 



No comments:

Powered by Blogger.