Header Ads

शुरू हुई बूथों की खामियां दूर करने की कवायदें

शुरू हुई बूथों की खामियां दूर करने की कवायदें 
अमेठी।
लोकसभा चुनाव के पूर्व जिले के सभी मतदेय स्थलों को फिर से ठीक कराने की कवायद शुरू हो गई है।  सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बूथों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। सोमवार को कई सेक्टर मजिस्टे्रटों ने बूथों का दौरा किया। बूथों की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी गई है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से भेजे गए 29085 नये वोटर कार्डों का वितरण शुरू हो गया है।
जिले की चार विधानसभाओं में कुल 868 मतदान केन्द्र व 1518 पोलिंग बूथ हैं। लोकसभा चुनाव को सम्पन्न कराने को पूरे जिले को 108 सेक्टरों में बांटा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी राम मनोहर मिश्र की ओर से नियुक्त सेक्टर मजिस्टे्रटों ने अपना कार्य शुरू कर दिया है।  कई सेक्टर मजिस्टे्रटों ने सोमवार को अपने अपने सेक्टर के बूथों का दौरा करके बूथों पर विद्युत, प्रकाश,पेयजल व्यवस्था एवं रैम्प आदि के विषय में मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट तैयार की। बूथ लेबिल अधिकारियों से मिलकर उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी दी। उधर जिला निर्वाचन कार्यालय से गौरीगंज विधानसभा को 8368 ,तिलोई को 7856,जगदीशपुर को 7383 व अमेठी विधानसभा को 5478 नये मतदाता पहचान पत्र वितरण को भेजे गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश जारी होने के बाद बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने सभी बीईओ को पत्र लिखकर बूथ बनाए गए विद्यालयों में बूथ क्रमांक,बीएलओ व सेक्टर मजिस्टे्रट का नाम लिखवाने के साथ पेयजल,विद्युत व्यवस्था व शौचालय की सारी खामियां दूर कराने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Powered by Blogger.