सपा बसपा की संयुक्त बैठक में जुटे कार्यकर्ता
अमेठी ।
बुधवार को मटियारी भवन में बहुजन समाज पार्टी और समाज वादी पार्टी गठबंधन की ओर से संयुक्त कार्यकर्ता. बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक में सपा बसपा के नेताओं ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए समर्थकों को गठबंधन को मज़बूत कर बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि जोन इंचार्ज पवन कुमार गौतम ने कार्य कर्ताओं को पी एम नरेंद्र मोदी की ओर से 2014 के चुनाव में किए गए चुनावी वादों की याद दिलाई और कहा कि काला धन वापस लाने और सबके खाते में पन्द्रह लाख रुपये जमा करने की बात करने वाले नरेन्द्र मोदी सरकार ने पांच साल में केवल पूंजी पतियों को फायदा पहुंचाया है। बसपा सुशासन विकास और कानून के राज के मुद्दे पर हमेशा जनता की उम्मीदों को पूरा किया है। भाजपा पर तंज कसते हुए जुमले बाज पार्टी की संज्ञा दी और हन्दिू और मुसलमानों को बांटकर राजनीतिक हितसाधन का आरोप लगाया।
जोन इंचार्ज डॉ ओमप्रकाश गौतम ने सपा बसपा समर्थकों को भाजपा और विरोधी दलों के भ्रामक प्रचार से सावधान रहने की नसीहत दी और कहा कि इस बार चूके तो फिर पांच साल तक ठोकर खायेंगे और जनता का कोई भला नहीं होगा। जोन इंचार्ज राम गोपाल कोरी ने कहा कि पूरे देश में जनता भाजपा की वादा खिलाफी से दुःखी है। लोगों की निगाह सपा बसपा गठबंधन की तरफ टिकी हुई है। पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मश्रि मटियारी ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज नगर जिला बनाकर अमेठी और रायबरेली की जनता को मानसिक गुलामी से आजाद कर दिया है। पी एम मोदी के काम पर सवाल उठाया और कहा कि जब चौकीदार ईमानदार है तो राफेल की फाइल क्यों गायब हुई। सभा की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष छोटे लाल यादव ने कहा कि सपा बसपा गठबंधन जनभावनाओं का गठजोड़ है। देश की जनता इसे साम्प्रदायिक ताकतों के विकल्प के रूप में देख रही है।
जोन इंचार्ज श्री राम पुष्कर ने कहा कि बसपा सुशासन और विकास के मामले में हमेशा नम्बर एक पर रही है। उन्होंने भाजपा पर मजहब और धर्म के नाम पर देश को बांटने का आरोप लगाया।
सभा को डा धर्मेन्द्र प्रताप सिंह मो अरसद गुंजन सिंह लक्षमण प्रसाद अरुण यादव जि पं स बलराम यादव राजीव शुक्ला हरद्विार सिंह आदि ने संबोधित किया।
सम्मेलन का संचालन जिला प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध ने किया। बी एस पी के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार जिला महामंत्री के डी सरोज और जिला सचिव महेंद्र यादव ने अतिथि वक्ताओं का स्वागत सम्मान किया।
समीक्षा बैठक में मौजूद लोग
बसपा जिला प्रभारी घनश्याम गौतम, हाजी इबरार, के डी सरोज, राजीव शुक्ला, शिव प्रताप यादव, रामलखन शुक्ल अवकाश प्राप्त सूबेदार रामफल फौजी, रसूल बखश राइन, शम्भू नाथ यादव, गुंजन सिंह, विनोद सिंह , लक्षमण प्रसाद यादव, महावीर कश्यप, श्री नाथ यादव, महेंद्र यादव रणबीर कोरी, लक्षमण प्रसाद, महादेव मौर्य, वंशीलाल गौतम, भैया राम के के आर्य, हरद्विार सिंह अरुण यादव फारुख शाह, रामफेर गौतम, हौंसिला प्रसाद, कुसुम राज बौद्ध, जि पं सदस्य बलराम यादव, राम किसुन गौतम, डा रमेश कुमार

No comments: