Header Ads

लंगर समिति ने की छात्राओं की शिक्षा में मदद


लंगर समिति ने की छात्राओं की शिक्षा में मदद
अमेठी 
श्री गुरु गोविंद सिंह लंगर आयोजन समिति की बैठक सोमवार को चाणक्य पुरी में हुई। बैठक में आठ जरुरत मंद और गरीब परिवार की छात्राओं की शिक्षा में मदद जारी रखने के साथ दो लोगों की आर्थिक सहायता का निर्णय लिया गया। समिति ने आठ बालिकाओं की पूरी फीस उनके कालेजों में जमा कर दी है। ये छात्राएं नगर के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। समिति के संस्थापक बाबा मनोहर सिंह ने रविवार को मुस्लिम बालिका अनीमुलनिशा की फीस और ड्रेस के पैसे प्रदान किए। गरीब परिवार की महिला गुडि़या और अंकित को आर्थिक मदद प्रदान की गई है।
सोमवार को हुई बैठक में लंगर का आयोजन आगे भी जारी रखने का फैसला लिया गया है। हरिवंश सिंह, सुनील त्रिपाठी, अम्बरीष मिश्र, राजेश यादव, सन्त दीन यादव, सतीश मिश्र, रामफल फौजी, दया शंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।



No comments:

Powered by Blogger.