शहीद के बेटे को मिली नौकरी
शहीद के बेटे को मिली नौकरी
अमेठी।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 20 अप्रैल 2018 को नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए अनिल मौर्य के बड़े बेटे को राज्य सरकार की ओर से नौकरी दी गई है।
शहीद अनिल मौर्य के ज्येष्ठ पुत्र नीरज कुमार मौर्य ने कलेक्टे्रट प्रतिष्ठान में गुरुवार को कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। बेटे को सरकारी नौकरी मिलने पर शहीद परिवार में खुशियों का माहौल है। गांव के लोगों ने भी सरकार के काम की सराहना की है।
इनसेट
नहीं बना शहीद स्मारक
अमेठी।
नरैनी में शहीद अनिल मौर्य के अन्त्येष्टि स्थल पर स्मारक का निर्माण नहीं हो पाया है। शहीद के गांव तक सड़क का निर्माण भी पूर्ण नहीं हुआ है। निर्माणाधीन सड़क पर गिट्टियां बिखरी हुई हैं।

No comments: