कई कालेजों के प्रबन्धक रहे स्व रामराज मिश्र
कई कालेजों के प्रबन्धक रहे स्व रामराज मिश्र
मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, सांसद डा संजय सिंह भी मौजूद रहे
मुंशीगंज।
अमेठी राज परिवार के निकट सहयोगी रहे रामराज मिश्र का सोमवार की देर शाम निधन हो गया। निधन से रामनगर ,मटियार बघौरा और आसपास के गांवों में शोक का माहौल बना हुआ है। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार बनारस में मणिकर्णिका घाट पर हुआ। अन्त्येष्टि में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
स्व रामराज मिश्र राज परिवार की कई शिक्षण संस्थाओं में प्रबन्धक के रूप में काम कर रहे थे। वे लम्बे समय से सुगर से पीड़ित थे। तबियत खराब होने पर सोमवार की शाम परिजनों ने उन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम लगभग 8 बजे उनका निधन हो गया।
रामराज मिश्र के निधन की जानकारी होने पर तमाम लोग रात में ही उनके पैतृक ग्राम बघौरा पहुंच गए। मंगलवार को दिन भर शोक संवेदना व्यक्त करने को लोगों के आने ,जाने का क्रम बना रहा। अन्त्येष्टि में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डा संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मुंशीगंज संवाद के अनुसार रामराज मिश्र के निधन पर रामनगर में शोक का माहौल बना हुआ है। पूर्व मंत्री डा अमिता सिंह, पूर्व प्रमुख राममूर्ति शुक्ल,जय प्रकाश तिवारी, डा त्रिवेणी सिंह, डा अंगद सिंह, डा रामबहादुर सिंह,डा सत्यकाम आर्य, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र, सर्वेश सिंह, भाजपा नेता राजेश अग्रहरि, उमाशंकर पाण्डेय, सपा नेता संकठा प्रसाद यादव, पूर्व प्रधान सुन्दरलाल, बसपा नेता अखिलेश शुक्ल, कल्पनाथ यादव, राजीव शुक्ल,डा अखण्डप्रताप सिंह, कर्नल एसके गीगू,डा धनंजय सिंह आदि ने निधन पर गहरा शोक जताया है।
No comments: