उत्साह से मना महिला दिवस,बराबरी के हक की मांग उठी

अमेठी।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई कालेजों में सेमिनार आयोजित हुए। बाबा साहब डा अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के सेटेलाइट सेन्टर टीकरमाफी में छात्राओं की रंगोली ,भाषण, क्विज,निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिता में छात्राएं उत्साह से शामिल हुई। जीजीआईसी में मीना मंच की सुगमकर्ता महिलाओं का प्रशिक्षण महिला सशक्तीकरण पर के्द्रिरत रहा।
बाबा साहब डा अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के सेटेलाइट सेन्टर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सवा सौ छात्र-छात्राएं शामिल हुए। समय चक्र बदल दिया जाय ,लड़कियां, लड़के बन जाय और लड़के लड़कियां बन जाय--------, तो समाज को कैसा महसूस होगा ? छात्राओं ने इस विषय पर सुन्दर नाटक का मंचन किया। सेन्टर इंचार्ज डा कोमल सिंह ने कहा कि पुरूष और स्त्री समाज रूपी रथ के दो पहिये हैं। एक भी पहिया कमजोर होगा तो समाज रूपी रथ ठीक से नहीं चलेगा। भारत में ्त्रिरयों की सुरक्षा के कानून बहुत हैं परन्तु उनका ठीक से पालन नहीं होता। अमेरिका,जापान जैसे विकसित देशों में औरतें बहुत सशक्त हैं। भारतीय समाज की सोच में बदलाव होने से ही महिलाएं सशक्त होगी। समाज व देश तरक्की कर सकता है। डा वारिसर रहमान ,डा नीरज तिवारी, प्रोफेसर वन्दना ,प्रो रीना, पवन कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
मुंशीगंज संवाद के अनुसार श्रीमती कमला रामउदित पीजी कालेज कनकसिंहपुर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी की मुख्यअतिथि गिरिजा सिंह ने कहा कि नारी परिवार एवं समाज की नींव हैं। बच्चा सबसे पहले मां ही कहता है। मां ही उसको परिवार एवं समाज का अध्ययन कराती है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख कृष्णा चौरसिया ने कहा कि हर व्यक्ति को महिलाओं के स्वाभिमान एवं सम्मान को ध्यान रखना चाहिए । लोगों की सोच अच्छी होगी तभी देश व समाज विकास करेगा। प्रबन्धक डा अनिल कुमार शुक्ल ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया और कहा कि 21 वीं सदी महिलाओं की है। कालेज के प्राचार्य डा अजय कुमार मिश्रा ने अतिथियों का सम्मान एवं स्वागत किया। रामबहादुर सिंह, पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया, अंजली श्रीवास्तव, योगिता मिश्रा, कांती मौर्य आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार तिवारी ने किया। इस अशोक दूबे, अनुराधा यादव, अर्चना सिंह,पूनम सिंह,पल्लवी सिंह, शीला आदि मौजूद रहे।

No comments: