Header Ads

कई साल से नहीं हुई सिल्ट सफाई,उगी हुई हैं लम्बी-लम्बी घासें

कई साल से नहीं हुई सिल्ट सफाई,उगी हुई हैं लम्बी-लम्बी घासें

अमेठी ।
टिकरी रजबहा की सिल्ट सफाई का काम पिछले कई वर्षों से नहीं हुआ है। सिल्ट सफाई न होने के कारण किसानों को सिंचाई पानी नहीं मिल पा रहा है, लोग परेशान है। नहर के पास बनी नालियां भी पट गई है। किसान मजबूर होकर नहर की पटरी को काटकर सिंचाई कर रहे हैं।
भगवानपुर निवासी श्रीराम, शिवगंज निवासी राकेश कुमार,टिकरी निवासी महेश कुमार गुप्ता,हरी प्रसाद, शिव प्रसाद आदि किसानों ने बताया कि नहर की सिल्ट की सफाई पिछले कई साल से नहीं हुआ है। सफाई न होने के कारण नहर का पानी किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच पाता है। नहर में अधिक पानी आने पर पानी पटरी पर बहने लगता है। किसान परेशान है, सिल्ट सफाई कराने की मांग कर रहे हैं।

No comments:

Powered by Blogger.