एचएएल में हुआ मतदाता जागरूकता पर संवाद कार्यक्रम

अमेठी।
रविवार को एचएएल कोरवा में आडिटोरियम में मतदाता जागरूकता इवेन्ट के अन्तर्गत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को जनजागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अमेठी,भेटुआ और भादर की शिक्षिकाओं ने मतदाता जागरूकता पर आधारित सुन्दर रंगोली का प्रदर्शन किया। डीएम डा राम मनोहर मिश्र ने कहा कि मतदान न करके हम अपना पंसदीदा उम्मीदवार खो देते हैं। शतप्रतिशत मतदान से ही हम स्वस्थ लोकतंत्र की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। निर्वाचन के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के विरूद्ध डीएम ने जागरूक मतदाताओं को मोबाइल एप और हेल्पलाइन के माध्यम से जिला प्रशासन और भारत निर्वाचन आयोग का सहयोग करने को प्रेरित किया। एचएएल के महाप्रबन्धक अरूण कृष्णा ने कहा कि जनता जागरूक हो जाय तो मतदान 90 प्रतिशत तक हो सकता है।
डीएम डा राम मनोहर मिश्रा और एचएएल के महाप्रबन्धक अरूण कृष्णा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। स्वीप प्रभारी डीआईओएस नन्दलाल गुप्ता ,बीएसए विनोद कुमार मिश्र व वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने डीएम व एचएएल के अधिकारियों का स्वागत किया ।
सीडीओ प्रभुनाथ ने कहा कि समाज का निर्माण पवित्र लोकतंत्र के माध्यम से ही होता है। मताधिकार के सही प्रयोग से ही अच्छी सरकार का चयन सम्भव है।
एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने प्रश्नोत्तर और संवाद शैली में वोटिंग की स्थिति और उसके प्रभाव के बारे में जनसामान्य को सचेत किया। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जिले के 48 फीसदी मतदाता सोते रहे। आज का कार्यक्रम उनकों जगाने के लिए हो रहा है। मतदान न करने वाले लोग सरकार को गाली देने अथवा आलोचना करने का अधिकार नहीं रखते।
डीआईओएस नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि मतदाता ही भारत के भाग्य विधाता है। लोकतंत्र में जनता ही सर्व शक्तिमान है। स्वीप की गतिविधियां लगातार संचालित की जायेगी।
बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि जनपद का मतप्रतिशत बढ़ाने को कम वोटिंग प्रतिशत वाले बूथों को चिन्हित कर वहां भी कार्यक्रम किये जायेंगे। ‘मुझे चिराग वहां जलाना है जहां अंधेरा है ------------’ पंक्तियों के माध्यम से उन्होंने शिक्षकों को मास्टर टे्रनर के रूप में काम करने को प्रेरित किया। संवाद कार्यक्रम का संचालन डा रमेश सिंह ने किया। एचएएल के वरिष्ठ प्रबन्धक रवि टेलर ने आभार व्यक्त किया।
ईवीएम वीवीपैड का प्रशिक्षण दिया गया
संवाद कार्यक्रम के दौरान सीडीओ प्रभुनाथ ,एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एसडीएम रामशंकर और तहसीलदार पल्लवी सिंह ने शिक्षक/शिक्षिकाओं को ईवीएम से मतदान की टे्रनिंग दी। मतदान के दौरान बटन दबाने के बाद मशीन के पास लगभग 14 सेकेण्ड तक खड़े रहने की सलाह दी। इस बीच वीवीपैड पर दिया गया वोट प्रदर्शित हो जायेगा। सही वोट न पड़ने पर मतदाता तुरन्त पीठासीन अधिकारी से शिकायत दर्ज कराएं।
सांप सीढ़ी के खेल में उत्साह से शामिल हुए टीचर
डीएम डा राम मनोहर मिश्र ने आडिटोरियम में ही सांप सीढ़ी का खेल करवाकर मतदाताओं को जागरूक करने के तरीके सिखाए। इस गतिविधि में शिक्षक/शिक्षिकाएं उत्साह से शामिल हुए।
स्वीप कोआर्डिनेटर डा आशा गुप्ता, जीआईसी मंगरा के प्राचार्य डा गगन पाण्डेय, जीजीआईसी अमेठी की प्रिसिंपल डा फूलकली गुप्ता ने भी अपने सम्बोधन में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों को फोकस करते हुए लोकसभा चुनाव में स्वतंत्र और भयमुक्त मतदान का वातावरण तैयार करने पर जोर दिया।
डा संतोष सिंह, बीईओ हरिनाथ सिंह डा नृपेन्द्र त्रिपाठी,हरिकृष्ण मिश्र, जय राम कनौजिया, वसीम अहमद, अविनाश शुक्ल,महेन्द्र जायसवाल, देवांशु सिंह, विजय प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।
आचार संहिता के उल्लंघन पर शिकायत करें जागरूक मतदाता - डीएम
डीएम डा राम मनोहर मिश्र ने कहा कि मतदाताओं को प्रलोभन देने की राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की कोशिश का पर्दाफाश करने को मतदाता सिविजिल मोबाइल एप का प्रयोग करें। दो मिनट की वीडियो बनाकर भेज दें। पचास मिनट के अन्दर टीमें कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। आयोग के टोल फ्री नम्बर 1950 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

No comments: