रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया प्रमोद आलोक कालेज का वार्षिकोत्सव

अमेठी।
रविवार को प्रमोद आलोक इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ । समारोह में एमएलसी उमेश द्विवेदी मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। उमेश द्विवेदी ने कालेज की शैक्षिक उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि इस कालेज की प्रगति में समुदाय का विशेष योगदान है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार एक सिक्के के दो पहलू हैं। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रीय एकता के संदेश दिए हैं।
समारोह में बोर्ड परीक्षा में जिले की मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक नन्दलाल गुप्ता ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए । उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं उन्हें उचित अवसर और मार्ग दर्शन मिलना चाहिए। समारोह की शुरूआत वाणी वन्दना और स्वागत गीत के साथ हुई। कालेज के प्रबन्धक डा देवमणि तिवारी ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। प्रो डा राधेश्याम तिवारी ने कहा कि विद्यालय,परिवार और समुदाय मिलकर काम करें तो किसी भी संस्थान की तस्वीर बदल जाती है, संस्थान उत्तरोत्तर प्रगति करता है। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा हरि प्रसाद मिश्र ने की।
कार्यक्रम का संचालन सौम्या ने किया। कालेज के प्रधानाचार्य हेमराज तिवारी ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कालेज के निदेशक डा सुभाष तिवारी ,ममता तिवारी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करके उनका मनोबल बढ़ाया।

No comments: