विद्यालय में सो रहे एक वृद्ध की दंबगों ने लाठी डन्डो से पीटकर की हत्या

पुलिस ने दर्ज की पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा व हत्या की रिपोर्ट
जमीनी विवाद में ग्राम प्रधान के बाबा की पीटकर हत्या
मुंशीगंज।
कोतवाली अन्तर्गत उलरा गांव के बाहर निजी विद्यालय में सो रहे एक वृद्ध को कुछ दंबग युवकों ने गुरुवार की रात लाठी डण्डों से बुरी तरह पीट दिया। परिजनों ने इलाज के लिए जा रहे वृद्ध की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने नाती की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों के विरूद्ध जानलेवा व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
उलरा निवासी सीताराम यादव (68) गांव के बाहर अपने विद्यालय में सो रहे थे। गुरुवार की रात गांव के कुछ लोगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। वृद्ध रात भर लहूलुहान घटना स्थल पर पड़ा रहा। सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने गंभीर अवस्था में इलाज कराने के लिए अस्पताल ले रहे थे। रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसओ ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। मृतक सीताराम के नाती राकेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पांच लोगों के विरूद्ध जानलेवा व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तालाश कर रही है। एसओ ने बताया कि राकेश की तहरीर पर रामवीर ,धीरज,नागेन्द्र सहित पांच लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तालाश जारी है। घटना की कारण जमीनी विवाद है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक सीताराम यादव का नाजी राजेश यादव मौके पर ग्राम प्रधान है। आरोपियों से लम्बे समय से जमीनी विवाद चल रहा है।

No comments: