लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में हुआ 23 परियोजनाओं का शिलान्यास
लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में हुआ
23 परियोजनाओं का शिलान्यास
अमेठी ।
गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के परिसर में आयोजित
कार्यक्रम में जिले में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और लोक निर्माण विभाग की
ग 93.5 करोड़ रुपए की 23 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ।
चिर प्रतीक्षित अमेठी बाईपास का वीडियो कांफ्रेसिंग
के माध्यम से हुआ।
शिलान्यास कार्यक्रम में जिले के तीन विधायक,लोक
निर्माण विभाग के अभियन्ता व बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे। शिलान्यास कार्यक्रम
के बाद अमेठी में भाजपा विधायक गरिमा सिंह के समर्थकों व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने
आतिशबाजी करके खुशी का इजहार किया।
बाईपास को प्रदेश की अस्सी बडी परियोजनाओं में
शामिल किया गया है। लोक निर्माण विभाग के परिसर में गुरुवार को शिलान्यास समारोह आयोजित
किया गया। लखनऊ में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़गरी
ने सीएम योगी आदित्य नाथ और कई मंत्रियों की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश की अस्सी बडी़
परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।इस कार्यक्रम में अमेठी जनपद से राज्यमंत्री
सुरेश पासी शामिल हुए। अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह,राकेश
प्रताप सिंह व रानी गरिमा सिंह मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड के अधिशासी
अभियन्ता आर के चौधरी और निर्माण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता ज्ञानेन्द्र राम के साथ
सभी सहायक अभियन्ता ,अवर अभियन्ता व बड़ी संख्या में विभागीय ठेकेदार भी कार्यक्रम
में मौजूद रहे।
लोक निर्माण विभाग की इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
विधानसभा का नाम कार्यों की संख्या लम्बाई लागत
गौरीगंज
09 26.25 किमी 240.88 लाख
अमेठी
03 3.50 34.29 लाख
तिलोई
10 22.43 209.82 लाख
कुल योग
22 52.38 484.99 लाख
इनसेट
दो दशक से अमेठी की राजनीति का केन्द्र रहा है
बाईपास
अमेठी बाईपास का निर्माण सुश्री मायावती के मुख्य
मंत्रित्व काल में शुरू हुआ था। पिछले सोलह साल के भीतर इसके निर्माण को लेकर खूब राजनीति हुई है। कांग्रेस और सपा ने
बाईपास के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया था
भारतीय किसान यूनियन की ओर से कई बार ज्ञापन दिए गए थे। भाजपा नेता रश्मि सिंह
और राजेश अग्रहरि ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और नितिन गडकरी को पत्र भी लिखकर
दिया था। पिछले लोकसभा चुनाव में बाईपास अमेठी का प्रमुख चुनावी मुद्दा रहा है। विधानसभा
चुनाव के बाद विधायक रानी गरिमा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदत्यि नाथ से मिलकर बाईपास
का निर्माण शीघ्र कराने का अनुरोध किया था।
अमेठी बाईपास को एन एच में शामिल करने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में लगभग
छः माह का समय लगा है। बाईपास का निर्माण अगले
महीने शुरू होने की संभावना है।

No comments: