Header Ads

कनकसिंहपुर में हुई ‘जनतंत्र में मतदान’ विषयक संगोष्ठी

कनकसिंहपुर में हुई ‘जनतंत्र में मतदान’ विषयक संगोष्ठी
अमेठी।
मतदाता जागरूकता को स्वीप के कार्यक्रम 28 मार्च तक चलेंगे। मंगलवार को कमला रामउदित महाविद्यालय कनकसिंहपुर में ‘जनतंत्र में मतदान’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएम डा राममनोहर मिश्र ने कहा कि मतदाता,लोकतंत्र के भाग्य विधाता है। लोकतंत्र की मजबूती को शतप्रतिशत मतदान करके अच्छी सरकार का गठन मतदाताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की कोशिशों पर अंकुश लगाने को भारत निर्वाचन आयोग न सिविजल मोबाइल एप और 1950 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्थाएं की है। डीएम ने 6 मई को मतदान दिवस के दिन कम से कम 90 फीसदी वोटिंग सुनिश्चित करने को जनअभियान का वातावरण बनाने को प्रेरित किया। सीडीओ प्रभुनाथ ने कहा कि लोकतंत्र हर मतदाता का वोट की उसकी सबसे बड़ी ताकत है।
अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव के बाद सरकारें बहुमत से बनती हैं। जीतने वाला प्रत्याशी जब अपने अनुसार काम शुरू करता है, तो मतदान न करने वाले लोग ही सरकार और निर्वाचित जनप्रतिनिधि की सबसे अधिक आलोचना करते हैं। वोटिंग प्रतिशत अधिक होने से ही हम अपने पंसदीदा प्रत्याशी को चुन सकते हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कम वोटिंग वाले पोलिंग बूथों को चिन्हित कर वहां मतदाता जागरूकता के विशेष प्रयास किये जायेंगे। वित्त एवं लेखाधिकारी डा आशुतोष मिश्र ,महाविद्यालय के प्रबन्धक डा अनिल कुमार शुक्ल और प्राचार्य डा अजय कुमार मिश्र ने डीएम ,सीडीओ एवं एडीएम के साथ अन्य अतिथि वक्ताओं का स्वागत/सम्मान किया। संगोष्ठी का संचालन डा रमेश सिंह ने किया। तहसीलदार पल्लवी सिंह, स्वीप कोआडिर्नेटर डा आशा गुप्ता, डा देविका शुक्ल, सुरभि शुक्ल, डा राकेश शुक्ल, रामबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। 26 मार्च को एफडीडीआई फुरसतगंज और 28 मार्च को एसीसी टिकरिया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। 

No comments:

Powered by Blogger.