चांसलर ने किया सेटेलाइट सेन्टर का भ्रमण
चांसलर ने किया सेटेलाइट सेन्टर का भ्रमण
बीबीएयू के कर्मियों की समस्याएं सुनी,संविदा कर्मियों के बारे में जानकारी ली
अमेठी।
बाबा साहब डा अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रकाश सी बरतूलिया ने बुधवार की शाम सेटेलाइट सेन्टर टीकरमाफी का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने क्लास रूम ,हास्टल,लाइब्रेरी,आडिटोरियम और खेल मैदान का निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं से बातचीत की। सेटेलाइट सेन्टर पर तैनात टीचिंग और नानटीचिंग स्टाफ से अलग अलग मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। चांसलर ने कहा है कि जिला प्रशासन से वार्ता कर सेन्टर की जमीनों से सम्बन्धित विवादों का निस्तारण शीघ्र कराया जायेगा। अवशेष निर्माण के कार्यों को पूर्ण करने को सरकार से बजट अगले वित्तीय वर्ष में उपलब्ध हो जायेगा।
चांसलर ने सेन्टर इंचार्ज डा कोमल सिंह के साथ सेटेलाइट सेन्टर के सभी विभागों के भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेन्टर पर तैनात संविदा कर्मियों और सुरक्षा गार्डों के मानदेय के भुगतान की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।

No comments: