Header Ads

बाईपास पर इकट्ठा होकर भाजपाईयों ने किया सरकार का गुणगान

बाईपास पर इकट्ठा होकर भाजपाईयों ने किया सरकार का गुणगान 

अमेठी।
बाईपास का शिलान्यास होने पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है। पार्टी के लोकसभा संयोजक राजेश अग्रहरि की ओर से जारी प्रेस बयान में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का गुणगान करने के साथ सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लिया गया है।
राजेश अग्रहरि ने कहा कि बीस वर्षों से जनता इसके निर्माण का इंतजार कर रही है। अमेठी की अपनी जागीर समझने वाली कांग्रेस ने जनता की समस्या पर ध्यान नहीं दिया । दीदी स्मृति ईरानी ने पिछले चुनाव के दौरान किया गया अपना वादा पूरा कर दिया है। भाजपा नेताओं ने बाईपास पर एकत्रित होकर खुशी का इंजहार किया। मिठाईयां बांटी। जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, विधायक गरिमा सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमा देवी,सुधांशु शुक्ल, बृजेश सिंह, फूलचन्द्र कसौंधन,त्रियुगी नाराण शुक्ल, महेश सोनी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.