Header Ads

बीआरसी पर बीईओ ने बांटे पुरस्कार


बीआरसी पर बीईओ ने बांटे पुरस्कार 

राष्ट्रीय आविष्कार योजना
गौरीगंज।
राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अन्तर्गत आयोजित ब्लाक स्तरीय निबन्ध, क्विज और चित्रकला पोस्टर  प्रतियोगिताओं के विजयी छात्र छात्राओं को शुक्रवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी शिव बहादुर मौर्य ने पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार वितरण समारोह में ब्लाक संसाधन केन्द्र पर आयोजित हुआ। उ प्रा वि अन्नीबैजल के निखिल वर्मा को प्रथम ,उ प्रा वि बेलखौर के दिनेश कुमार को द्वितीय,उ प्रा वि सारीपुर के मो इलियास को तृतीय  स्थान प्राप्त हुआ। अवनीश यादव को चतुर्थ व स्वाति मौर्या का पंचम पुरस्कार प्रदान किया गया है। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पूर्व मा शि संघ के ब्लाक अध्यक्ष जयराम कनौजिया,मंत्री वसीम अहमद,अवकाश प्राप्त प्र अ सुरेन्द्र बहादुर सिंह, एबीआरसी लल्लन सरोज,जगमोहन सिंह, राम भवन यादव, सुभाष शुक्ला, चन्द्रमोहन त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.