Header Ads

वाराणसी को हराकर,मिर्जापुर की टीम ने जीता,फाइनल मैच


वाराणसी को हराकर,मिर्जापुर की टीम ने जीता,फाइनल मैच
अमेठी 
श्री दूल्हा राय राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मिर्जापुर की टीम ने जीता है। प्रतियोगता का समापन उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ के तकनीकी विभाग के अध्यक्ष सी0 पी0 सिंह और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री गजेन्द्र सिंह ने किया । एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला वालीबाल संघ ने किया था।
रविवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद राहुल गांधी के प्रतिनिधि चन्द्रकान्त दूबे ने किया था।  प्रतियोगिता के आयोजक व जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रति योगिता मे 12 टीमों ने भाग लिया । पहला सेमीफाइनल मैच मिर्जापुर और फैजाबाद के बीच हुआ । मिर्जापुर ने फैजाबाद को 25-23,25-19 के अन्तर से हराकर मैच जीता। दूसरा सेमीफाइनल मैच वाराणसी और अयोध्या के बीच हुआ, जिसमें वाराणसी ने अयोध्या को 25-21,25-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच मिर्जापुर बनाम वाराणसी के बीच हुआ। मिर्जापुर ने सीधे सेटों में 25-24,25-22 से वाराणसी को हराकर फाइनल अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को 25000 रुपए नकद तथा उपविजेता टीम को 21000 रुपए नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। अन्य खिलाड़ियों को भी  पुरस्कार भी दिया गया। मुकाबले के बेस्ट प्लेयर सनी सिंह रहे। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह ,रवीन्द्र सिंह, टिंकू सिंह, अंकित सिंह, नीरज सिंह, मोहित सिंह, प्रदीप सिंह , शैलेन्द्र सिंह रामसेवक पाल ,काली सहाय सिंह के साथ बड़ी संख्या में ब्लाक के प्रधान व बीडीसी मौजूद रहे।





No comments:

Powered by Blogger.