बीईओ ने किया रिटायर होने वाले शिक्षकों का सम्मान
बीईओ ने किया रिटायर होने वाले शिक्षकों का सम्मान
अमेठी ।
शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र भादर परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह और शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह में पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हुए छः और ३१ मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे तीन कुल नौ शिक्षको सम्मानित किया गया। बी ई ओ अजय सिंह ने माल्यार्पण के बाद राम चरित मानस और कुरानशरीफ की प्रति और शाल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और शिक्षा के सं वर्धन में शिक्षकों के साथ समुदाय की भूमिका पर विस्तार से संवाद हुआ। बी ई ओ अजय सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के शेष जीवन में स्वस्थ दीर्घायु और सुखी रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि अवकाश प्राप्त शक्षिक अपने सामाजिक दायत्विों का निर्वहन करते हुए बेसिक शिक्षा परिवार का मार्ग दर्शन करते रहें। पूर्व मा शि संघ के जिला अध्यक्ष अब्दुल रसीद ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा नींव की ईंट है। इस ईंट को मजबूत रखने को आजादी के बाद से अब तक तमाम नवाचार हुए हैं। शक्षिकों ने हमेशा अच्छा से अच्छा करने की कोशिश है। शिक्षक समाज का नर्मिाता है यह अवधारणा बहुत पुरानी होने के बावजूद आज भी प्रासंगिक है। शक्षिक समाज की उम्मीदों को पूरा करते हुए शिक्षित और प्रगतिशील राष्ट्र के नर्मिाण में योगदान करें। समारोह में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से मंजीत यादव ने अवकाश प्राप्त कर रहे शक्षिकों को उपहार भेंट किए। उच्च प्राथमिक विद्यालय भादर प्रथम के बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उच्च प्राथमिक विद्यालय भादर प्रथम के इं प्र अ संजीव कुमार ने अतिथियों और अवकाश प्राप्त कर रहे शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में आना और सेवा से अवकाश प्राप्त करना प्रकृति के नियमों में शामिल हैं। सेवा से अवकाश के बाद शक्षिकों का सामाजिक दायित्व और बढ़ जाता है। समारोह की अध्यक्षता भगौती प्रसाद तिवारी और संचालन देवांशु सिंह और उमेश त्रिपाठी ने किया। समारोह को रमाकांत मौर्य धीरेन्द्र प्रताप सिंह राजेश गुप्ता पी एन सिंह कालीसहाय सिंह गया प्रसाद सिंह जयराम कनौजिया अजय मौर्य शिव सिंह कपिलेश यादव इन्द्र पाल गौतम ज्ञान चन्द्र पांडे पूर्णिमा सिंह सुमन सिंह आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में आयोजन समिति की ओर से राघवेंद्र सिंह विजय प्रताप सतीश शर्मा आशीष सिंह प्राथमिक शक्षिक संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह मंत्री दिलीप कुमार यादव जामवंत मौर्य धनंजय कुमार अविनाश लालती देवी शैलेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। एन पी आर सी अब्दुल. हमीद लालता प्रसाद वर्मा अलख कुमार मश्रि गया प्रसाद ओमप्रकाश राव राम कुमार सिंह राजीव रंजन भारती सुनील कुमार पाल मो तहसीन गुरुचरन गौतम प्रिया सिंह दीक्षा शुक्ल स्वाति सिंह आदि मौजूद रहे।
इनसेट
इन शिक्षकों का हुआ सम्मान
राम कुमार दूबे चन्द्र हास सिंह प्रेमा देवी पारसनाथ सिंह मो असलम विजय नारायण शुक्ल गया प्रसाद सिंह काली सहाय सिंह।।


No comments: