Header Ads

ग्राम प्रधान के बाबा के हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार


ग्राम प्रधान के बाबा के हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार 

मुंशीगंज। 
तीन दिन पहले उलरा में हुई ग्राम प्रधान के बाबा के हत्याकांड का एक आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 
उलरा के ग्राम प्रधान राजेश यादव के बाबा सीताराम यादव की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मृतक के नाती राकेश यादव की तहरीर पर पांच लोगों के विरूद्ध जानलेवा हमला व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। तीन दिन बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों में एक आरोपी अशोक सिंह पुत्र रणवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जायेगी। गांव में स्थिति सामान्य हो गई है। गांव में पुलिस का गश्त तेज है। ग्राम प्रधान के घर राजनैतिक दलों के नेताओं और रिश्तेदारों का आवागमन बना हुआ है। 


No comments:

Powered by Blogger.