Header Ads

अधिवक्ता अभयराज का निधन से दु:खी हैं बसपाई

अधिवक्ता अभयराज का निधन से दु:खी हैं बसपाई  

ईश्वर को प्यारा हुआ अमेठी में सामाजिक परिवर्तन के आन्दोलन का पुरोधा
 अमेठी।
बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और सिविल कोर्ट सुल्तानपुर के अधिवक्ता रहे अभय राज यादव का गुरुवार की शाम हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उनके निधन पर अधिवक्ताओं और बसपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दु:ख जताया है। शुक्रवार को शोकसभा और अन्त्येष्टि में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अभयराज यादव ने गुरुवार को दीवानी में वकालत का कामकाज निपटाया। शाम को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जनपद के पूर्वी छोर पर स्थित कुरंग गांव के निवासी स्वर्गीय यादव का अमेठी और सुल्तानपुर जनपद में सामाजिक परिवर्तन के आन्दोलन और बी एस पी के संगठन निर्माण में उल्लेखनीय योगदान रहा है। 1993 में अमेठी जनपद में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने को हुए आन्दोलन में उन्होंने नेतृत्वकारी भूमिका निभाई थी। वर्ष 1991 में बीएसपी ने उन्हें सुल्तानपुर की सदर विधानसभा से प्रत्याशी भी बनाया था। उनके निधन से बसपा में शोक की लहर व्याप्त है। उनके पैतृक ग्राम कुरंग में शुक्रवार को शोक सभा और अंतिम संस्कार में सैकड़ों की संख्या में बीएसपी, बामसेफ और अम्बेडकर कल्याण समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। बीएसपी के जोन इंचार्ज डॉ ओमप्रकाश गौतम पूर्व विधायक सफदर रजा, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, बीएसपी के जिला प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, नरसिंह यादव, इन्द्र पाल गौतम,अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिलाध्यक्ष मंजीत यादव, राजीव रंजन भारती, प्रहलाद गौतम, बुद्धि राम गौतम, शिवनाथ बौद्ध ,विद्या प्रसाद गौतम, रामबली, ओमप्रकाश यादव, लालता प्रसाद यादव, राम.समुझ, मदन लाल साहू ,राजवती सरोज,बुद्धिराम,  कल्प नाथ यादव, अखिलेश शुक्ल, सीता राम, राम फल फौजी, संजय कुमार कोरी, राम चन्द्र, राम सुमिरन, राम बखश यादव आदि ने शोक जताया।

 



No comments:

Powered by Blogger.