Header Ads

दो महीने बन्द है जल निगम की जलापूर्ति,लोग परेशान

दो महीने बन्द है जल निगम की जलापूर्ति,लोग परेशान
अमेठी।
नगर पंचायत अमेठी में बढ़ी हुई आबादी को जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था को केन्द्र सरकार की ओर से शुरू किया गया यूआईडीएस एमएमटी प्रोजेक्ट दो साल से अधर में लटका हुआ है। तीन पानी की टंकियां यहां मौजूद है। पांच नलकूपों में से चार संचालित है फिर भी नगर में वाटर सप्लाई दो माह से बन्द है। रिलाइंस कम्पनी की ओर से लाइन बिछाने को खुदाई के दौरान पाइप लाइन में हुए लीकेज को जल निगम कर्मी दो महीने में भी नहीं ढूढ़ पाए हैं। पूरे नगर की वाटर सप्लाई दो महीने से बन्द है। लोग परेशान हैं। नगर पंचायत अमेठी में 12 वार्ड हैं। जनसंख्या लगभग 30 हजार है। 12 वार्डों में से 10 वार्डों में भी जल निगम की वाटर सप्लाई होती है। पाइप लाइनें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं।
दुकानदार मुकेश बरनवाल और मनोज कुमार ने बताया कि दो महीने से पानी नहीं आ रहा है। जनता की समस्या देखने वाला कोई नहीं है।
सरवनपुर निवासी चंचल ने बताया कि नेताओं को वोट की चिन्ता है,अधिकारी तनख्वाह उठा रहे,जनता जाये भाड़ में ,यह हाल है वीवीआईपी अमेठी का।


No comments:

Powered by Blogger.