Header Ads

रायबरेली ने जीता वालीबाल का फाइनल मैच

रायबरेली ने जीता वालीबाल का फाइनल मैच 
ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं : कमांडेन्ट
अमेठी।
वालीबाल क्लब चण्डेरिया की ओर से रविवार को आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में रायबरेली की टीम ने फाइनल मैच जीतकर विजेता का खिताब हासिल किया है। पाराहमीदपुर की टीम उपविजेता घोषित की गई है। सीआरपीएफ भर्ती केन्द्र त्रिसुण्डी के कमांडेन्ट विरसा उरांव ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
रविवार की देर रात फाइनल मैच पांच सेटों में हुआ। रायबरेली के खिलाड़ियों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए सभी सेटों में पाराहमीदपुर की टीम को हराया । देर रात पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित हुआ। सीआरपीएफ सेन्टर त्रिसुण्डी की ओर से खिलाड़ियों को खेल सामग्री भी दी गई है। कमांडेन्ट श्री विरसा उरांव ने कहा कि खेल में जीत हार से अधिक महत्व प्रतिभाग का होता है। ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं,उन्हें आगे बढ़ने के उचित अवसर मिलने चाहिए। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में हाजी नवीन खान, पूर्व प्रधान अजीम खान, डा इस्लाम खान, सीआरपीएफ के अवकाश प्राप्त सूबेदार रामफल फौजी,पूर्व प्रमुख जियालाल कोरी, दुर्गा दत्त तिवारी ,हरिबक्श सिंह, बाबूलाल गौतम आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Powered by Blogger.