Header Ads

फाइनल मैच में मिर्जापुर ने पंजाब को हराया

फाइनल मैच में मिर्जापुर ने पंजाब को हराया 
अमेठी।
ग्रामीण मिनी स्टेडियम घोरहा में राजपूत वालीबाल क्लब की ओर से आयोजित अन्तर्राज्यीय वालीबाल प्रतियोगिता का समापन रविवार की देर रात हुआ। रोमांचक मुकाबले में मिर्जापुर की टीम ने पंजाब से आए खिलाड़ियों को हराकर फाइनल मैच जीता। देर रात ही आयोजन समिति के सदस्यों ने विजेता और उपविजेता टीमों को मनी प्राइज स्व अन्य पुरस्कार प्रदान किये।
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अमेठी ,प्रतापगढ़,सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर, बनारस, मिर्जापुर जनपदों के साथ चण्डीगढ़-पंजाब से आई वालीबाल की 16 टीमें शामिल हुई। फाइनल मैच मेें मिर्जापुर और पंजाब की टीमों ने टीमों ने तीन सेटों में रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया। कड़े संघर्ष में मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने पंजाब की टीम को 22-25 के अन्तर से हराया। गौरव और सौरभ को बेस्ट प्लेयर के रूप में सम्मानित किया गया। रेफरी की भूमिका विनय ,राकेश और इदरीश ने निभाई। सांसद प्रतिनिधि चन्द्रकान्त द्विवेदी ने खेल मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनकार मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं। खिलाड़ियों को उचित अवसर मिलने चाहिए। सरकार की ओर से खेल का बजट और बढ़ाया जाना चाहिए।
आयोजन समिति की ओर से रामचन्द्र सिंह ,हरिमूर्ति सिंह, कौशलेन्द्र सिंह और शैलेन्द्र सिंह धुन्नू ने खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
समापन समारोह में खेल के इस बड़े आयोजन में समाज सेवी अरविन्द चतुर्वेदी, राजेश अग्रहरि, चन्द्रकान्त द्विवेदी ,मुकेश सिंह और अनन्त विक्रम सिंह की ओर से किए गए सहयोग के प्रति आयोजन समिति ने आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर बब्बन सिंह, दिग्विजय सिंह, देवांशु सिंह, पारसनाथ सिंह, अशोक सिंह हिटलर,आलोक सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Powered by Blogger.