विचार गोष्ठी में हुआ कांशीराम के जीवन संघर्ष पर संवाद
विचार गोष्ठी में हुआ कांशीराम के जीवन संघर्ष
पर संवाद
डा अम्बेडकर के संदेश को कांशीराम ने देश के
कोने-कोने में फैलाया
पूरे इन्छा गांव में वीरागंना झलकारी बाई चेतना
समिति ने किया आयोजन
अमेठी ।
सामाजिक चेतना के महानायक कहे जाने वाले मान्यवर
कांशीराम की 85 वीं जयंती पर पूरे इंछा उमापुर गानापटटी गांव में वीरांगना झलकारी बाई
चेतना समिति की ओर से शुक्रवार की शाम विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में
कांशीराम के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने उनके चित्र
पर माल्यार्पण किया। डा सुनील दत्त ने कहा कि कांशीराम ने भाईचारा बनाओ आंदोलन के माध्यम
से समता मूलक समाज व स्वतंत्र भारत के निर्माण में महान योगदान किया है। हक-अधिकार
से वंचित लोगों को संगठित करके उन्होंने भारतीय राजनीति का व्याकरण बदल दिया। बामसेफ
के विधानसभा संयोजक राम चन्द्र ने कांशीराम के जीवन दर्शन की जानकारी दी।समिति के संयोजक
संजय कुमार कोरी ने कहा कि कांशीराम का पूरा जीवन त्याग, समर्पण और संघर्ष का प्रतीक
है। उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक चार हजार किलोमीटर साईकिल चला कर देश में बहुजनों
का उत्थान किया। अवकाश प्राप्त सूबेदार रामफल ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने सामाजिक
बुराइयों को दूर करते हुए समता मूलक समाज बनाने का संदेश दिया था। कांशीराम ने इस संदेश
को देश के कोने कोने में फैलाकर अपवंचित समाज का उत्थान किया। कांशी राम ऐसे महापुरुष
थे जिनके नाम पूरी दुनिया में एक इंच भी जमीन नहीं है। उन्होंने श्मशानघाट से कोट खरीद
कर सर्दी से बचे परंतु सामजिक चेतना का काम कभी बन्द नहीं किया। गोष्ठी का संचालन संतराम
ने किया। सुरेन्द्र कुमार, महादेव, सोनकली,
नेहा, दृष्टि, कविता, कमला देवी ,प्रमोद कुमार, बृजेश, जीतू आदि मौजूद रहे।
भोलावती गिरधारी शिक्षण संस्थान ,गिरधारी नगर
मवई में कांशीराम की जयंती पर शिक्षकों एवं
बच्चों ने उनकी सामाजिक सेवाओं का स्मरण किया। विद्यालय के संस्थापक हौसिला प्रसाद
ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद बच्चों को उनके जन्म से लेकर उनके
सामाजिक जीवन के बारे विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर विद्यालय के प्र.अ.विजय कुमार भारती
,मीरा मौर्या ,प्रियंका वर्मा ,सविता साहू ,शीला प्रजापति,बामसेफ के विधानसभा संयोजक
राम मिलन ,राम प्रकाश अनिल कुमार ,अशोक कुमार ,रामफेर आदि लोग मौजूद रहे।
भेंटुआ संवाद के अनुसार कमासिन में बामसेफ व अम्बेडकर कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने कांशीराम की जयन्ती पर उनके जीवन संघर्ष को याद किया। कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण के बाद हुई गोष्ठी में राजीव रंजन, विवेक प्रताप, सियाराम, मोहित,रज्जन सिंह, कैलाश कुमारी ,ज्योति, संगीता, हीरालाल, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments: