Header Ads

वार्षिकोत्सव में नौनिहालों ने दिखाए संगीत कौशल

वार्षिकोत्सव में नौनिहालों ने दिखाए संगीत कौशल 
अमेठी।
सोमवार की देर शाम सरयू देवी सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव आयोजित गया । वार्षिकोत्सव में नौनिहालों ने मनोहारी  सांस्कृ तिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों का प्ररेणादायी मनोरंजन किया। शिशु वाटिका प्रमुख विजय उपाध्याय और प्रदेश निरीक्षक बांके बिहारी पाण्डेय मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। ‘सुखदेव,राजगुरु और भगत सिंह की फांसी’ विषय पर बच्चों की ओर से प्रस्तुत नाटक और बसन्त गीत सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र रहा।
सुलतानपुर के वरिष्ठ सर्जन डा ए के सिंह ने कहा कि जीवन में बहुत अधिक जीने का कोई मतलब नहीं,जब तक जिया जाय, देश के लिए जिया जाय। उन्होंने राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन के प्रेरक प्रसंग सुनाए और कहा कि शिक्षक शिल्पकार होता है। अच्छे शिल्पकार ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
शिशु वाटिका प्रमुख विजय उपाध्याय नेे कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता के साथ संस्कारवार शिक्षा आज राष्ट्र और समाज की सबसे बड़ी जरूरत है। सरस्वी शिशु मंदिर समुदाय के सहयोग के इस जिम्मेदारी को अच्छे ढंग से पूरा कर रहे हैं।
समारोह की शुरूआत मां वाणी के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन और स्कूल के संस्थापक स्व कर्मराज सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम शुक्ल ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत सम्मान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन माधुरी सरोज ने किया। समारोह का संचालन सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने किया।
अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डा अंगद सिंह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक रवि ,डा आशा गुप्ता, बैंक आफ बड़ौदा के शाखा प्रबन्धक शैलेन्द्र सिंह, रवि प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी,अरविन्द पाण्डेय ,संजय सोनी आदि ने समारोह में बच्चों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया।

No comments:

Powered by Blogger.