सैँम पित्रौदा ने किया भारतीय सेना का अपमान,शर्मनाक बयान के लिए देश की जनता से माफी मांगे रामगोपाल : गरिमा सिंह
सैँम पित्रौदा ने किया भारतीय सेना का अपमान,शर्मनाक बयान के लिए देश की जनता से माफी मांगे रामगोपाल : गरिमा सिंह
अमेठी ।
भाजपा विधायक रानी गरिमा सिंह ने राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव और स्व राजीव गांधी के निकट सहयोगी रहे सैम पित्रौदा की ओर से सैनिकों के सम्बन्ध में दिए गए बयान की तीखी आलोचना की है। विधायक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में सपा नेता रामगोपाल यादव की ओर से सैनिको के संबंध मे दिये गए बयान को निंदनीय बताया गया है।
,अमेठी विधायक ने कहा है कि जवानों के शौर्य पर सवाल खड़ा करना बेहद शर्मनाक है ,रामगोपाल यादव को देश से माफी मांगनी चाहिए ।
बहादुर जवानों की शहादत पर सपा महासचिव रामगोपाल यादव का प्रश्न खड़ा करना तुस्टीकरण की पराकाष्ठा है ,ये शर्मनाक बयान देश के जवानों के मनोबल को तोड़ने की एक साजिश है ।
अमेठी विधायक ने कांग्रेस नेता सैम पित्रौदा के बयान पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के सबसे विश्वासनीय सलाहकार ने भारत की सेना की क्षमता पर सवाल खड़ाकर सेना का अपमान किया है,वही पड़ोसी देश पाकस्तिान के नेशनल डे पर उत्सव की शुरुवात करना है। यह भारत सेना का अपमान है, यह भारत देश के लिए शर्म की बात है।
अमेठी विधायक ने कहा कि कांग्रेस के पास आतंकियों को जवाब देने की हिम्मत नही है ,विरोधी दल बार बार सेना की बेइज्जती करते है।मैं अपने देश वासियों की तरफ से अपील करती हूं कि देश की सेना पर सवाल खड़े करने वाले लोगो को देश कभी माफ नही करेगा ।
गरिमा सिंह ने कहा कि सपा और कांग्रेस मे कोई अंतर नही है ऐसे राजनैतिक दलो की गलत नीतियो का नतीजा है कि देश आतंकबाद, नक्शलबाद,जातिबाद,एंव धर्मबाद जैसी समस्या से जूझ रहा है
भाजपा विधायक ने कहा कि देश को अपनी सेना पर गर्व है कठिन से कठिन हालात मे हमारे सैनिक मुहतोड जबाब देने में सक्षम है पर सैम पत्रिोदा व राम गोपाल जैसे नेताओ के वयानो से आतंकवादियो का मनोबल बढता है,मैं इनके बयानों की कडी निंदा करती हूँ ।

No comments: