इंजीनियरिंग कालेज में शुरू हुई स्पोर्ट्स मीट,पहले दिन हुए वालीबाल व क्रिकेट के मैच
इंजीनियरिंग कालेज में शुरू हुई स्पोर्ट्स मीट,पहले
दिन हुए वालीबाल व क्रिकेट के मैच
मुंशीगंज।
गुरुवार को राजर्षि रणञ्जय सिंह इंस्टीट्यूट
ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुई। प्रतियोगिता
का उद्घाटन
रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय की प्रधानाचार्या
डॉ0 पूनम सिंह ने किया। उनके साथ संस्थान की निदेशक चन्दारानी और समस्त विभागाध्यक्ष
उपस्थित रहे। सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ0 पूनम सिंह ने कहा की खेल
व्यक्तित्व विकास और चरित्र निर्माण में सहायक हैं। खेल प्रतियोगिताएं सामाजिक सौहार्द
को भी मजबूत करती हैं।
उन्होने देश मे नामी-गिरामी खेल हस्तियों के
नाम गिनाते हुए कहा कि आज महिलाएं भी खेल के क्षेत्र मे कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
आरआरएसआईएमटी में तीन दिवसीय कार्यक्रम स्पोर्ट्स
मीट मूमेंटम-2019, टेकफेस्ट उत्कर्ष-2019 और 30 मार्च को वार्षिकोत्सव रीनाइसेंस-2019
शामिल है। स्पोर्ट्स मीट मे चेस, कैरम, क्रिकेट, शार्ट पुट, लाँग जंप, खो-खो, बालीबाल,
बैडमिंटन के साथ दौड़ का खेल शामिल है। टेकफेस्ट उत्कर्ष-2019 में विभन्नि प्रतियोगिताओं
का आयोजन किया जा रहा है।
खेल और प्रतिस्पर्धा के मुक़ाबले को दिलचस्प बनाने
के लिए छात्र समूह को चार हाउस मे बांटा गया है ।
रेड हाउस, ग्रीन हाउस, यलो हाउस के साथ ब्लू हाउस शामिल है। उद्घाटन सत्र का
क्रिकेट मैच यलो हाउस समूह के सीएस&आईटी छात्रों और यलो हाउस समूह के मेकैनिकल
छात्रों के बीच खेला गया। यलो हाउस विजयी रहा और शुभम सिंह मैन आफ द मैच रहे। दूसरा
क्रिकेट मैच रेड हाउस के सिविल और एमबीए छात्रों तथा ईसी ईएन के ग्रीन हाउस के बीच
खेला गया। रोमांचक मुक़ाबले मे रेड हाउस ने जीत का परचम फहराया और अभिषेक मिश्र मैन
आफ द मैच का खिताब पाने मे कामयाब रहे। तीसरा क्रिकेट मैच मेकैनिकल के ब्लू हाउस और
सीएस आईटी के यलो हाउस के बीच हुआ। ब्लू हाउस ने यलो हाउस को शिकस्त दिया तथा अजय सरोज
मैन आफ द मैच रहे।
दूसरी तरफ बालीबाल के पुरुष वर्ग के मुक़ाबले
मे सिविल और एमबीए का रेड हाउस, मेकैनिकल टीम ए ब्लू हाउस, ईसी ईएन टीम ए ग्रीन हाउस,
सीएस टीम ए यलो हाउस विजयी रहा। वहीं महिला वर्ग मे सीएस और ईसी ईएन के बीच हुई कड़ी
टक्कर मे ईसी ईएन की टीम ने जीत दर्ज की। स्पोर्ट्स मीट के संयोजक डॉ0 अजय विक्रम सिंह
ने बताया की कल भी खेल का सिलसिला जारी रहेगा। टेकफेस्ट के संयोजक प्रियान्शु श्रीवास्तव
ने बताया की टेकफेस्ट के पहले दिन के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे।

No comments: