Header Ads

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
 मुंशीगंज।
कोतवाली अन्तर्गत शाहगढ़ बाजार के पास स्थित शहीद प्रताप नारायण दुबे स्मारक पार्क के पास सोमवार की सुबह एक युवक बेहोशी हालत में मिला। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी शाहगढ़ में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।
धनापुर निवासी राहुल यादव पुत्र छोटेलाल यादव (18) रविवार को दोपहर घर से बाइक लेकर अमेठी गया था। शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसके फोन पर सम्पर्क किया तो युवक ने अमेठी में रहने की बात कही। युवक रात में घर वापस नहीं आया। सुबह पता चला कि राहुल शाहगढ़ बाजार में बेहोशी हालत में मिला है। परिजनों ने मौके पर पहुंचे तक युवक मृतक स्थिति में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। एसओ ने बताया कि युवक के जहरीला पदार्थ खाने के कारण उसकी मौत हुई है। परिजनों ने कहना है कि राहुल रविवार को दोपहर के समय बाइक लेकर घर से निकाला था। शाम तक वापस न लौटने पर युवक के नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो युवक अमेठी में होने की जानकारी दी। रात में घर न आने पर परिजनों दुबारा नम्बर पर सम्पर्क किया तो उसका नम्बर नहीं लगा। परिजनों रात भर परेशान थे। सोमवार की सुबह पता चला की युवक शाहगढ़ बाजार में बेहोशी हालत में पड़ा है। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया था।

No comments:

Powered by Blogger.