Header Ads

उलरा में ग्राम प्रधान के घर तेरहवीं भोज में शामिल हुए शिवपाल सिंह यादव

उलरा में ग्राम प्रधान के घर तेरहवीं भोज में शामिल हुए शिवपाल सिंह यादव  
अमेठी।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उलरा में ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर तेरहवीं भोज में शामिल हुए। शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को दोपहर लगभग ढाई बजे ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोकजताया और मृतक सीताराम यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। शिव पाल सिंह यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान राजेश यादव के बाबा सीताराम यादव की की दबंगों ने पीट पीटकर हत्या की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। पार्टी इस दु:ख की घड़ी में मृतक परिवार के साथ है। हर संभव मदद की जायेगी। उचित कार्रवाही व गिरफ्तारी न होने पर पार्टी विरोध प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान महागठबन्धन में प्रसपा को शामिल न करने का सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस को होगा। यदि प्रसपा को गठबन्धन में शामिल किया गया होता तो भाजपा को हराने में आसानी होती। प्रसपा ने बहुजन मुक्ति पार्टी और पीस पार्टी से एलांयस किया है। यूपी में कम से कम पचास सीटों पर हमारा एलांयस भाजपा को कड़ी टक्कर देगा।
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव क ी अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिवपाल सिंह यादव ने ग्राम प्रधान से हुए विवाद के बारे में जानकारी ली। 
श्रद्धाजंलि सभा में प्रसपा के प्रदेश सचिव सत्यजीत यादव,एमडी अनवर, रहमान,डा चन्द्र प्रकाश यादव, विधानसभाध्यक्ष अमेठी मुन्ना यादव ,सरिता सिंह,रामसुन्दर यादव, बसपा के जिला सचिव महेन्द्र यादव,रोहित अग्रहरि,भारत प्रजापति आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Powered by Blogger.