Header Ads

संचालित नहीं हो पाये पशु आश्रय स्थल,किसान परेशान

संचालित नहीं हो पाये पशु आश्रय स्थल,किसान परेशान 

अमेठी।
रबी की मुख्य फसल गेहूं अगले महीने तैयार हो जायेगी। किसान इस समय सरसों और मटर की फसल निपटाने में लगे हुए है। छुट्टा जानवर किसानों की गेहंू की फसल बर्बाद कर रहे हैं। चार माह की लम्बी कवायद के बाद भी पशु आश्रय स्थलों का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।
क्षेत्र में त्रिलोकपुर में पशु आश्रय स्थल का निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है। पशु आश्रय स्थल अभी तक संचालित नहीं हो पाया है। महमूदपुर और परसांवा में पशु आश्रय स्थलों के निर्माण का काम लगभग 60 फीसदी पूर्ण हुआ है। सुमेरपुर में भी पशु आश्रय स्थल लगभग पूरा हो गया है। परन्तु अभी तक इसका संचालन नहीं हो पाया है। उधर अवारा पशु किसानों की तैयार हो रही गेहूं की फसल को रौंद रहे हैं। किसान परेशान हैं।

No comments:

Powered by Blogger.