Header Ads

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रदान किया जा रहा प्रशिक्षण

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रदान किया जा रहा प्रशिक्षण 
 अमेठी।
बच्चों को संतुलित आहार की जानकारी देने ,बीमारियों से बचाव और आयरन की गोलियां हर सप्ताह नियमित रूप से खिलाने को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। ट्रेनिंग की जिम्मेवारी सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने वीकली आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेन्ट्री प्रोग्राम शुरू किया है। विफ्स की टे्रनिंग सभी ब्लाकों में कराई जा रही है। अब स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों को प्रत्येक सोमवार को आयरन की गोलियां खिलाई जायेंगी। साल भर में 52 सप्ताह गोलियां खिलाई जायेगी। हर वर्ष अगस्त और फरवरी के महीने में बच्चों को कीड़े की दवा एलवेंडन जाल खिलाई जायेगी। इस प्रोग्राम को संचालित करने को सभी स्कूलों में एक शिक्षक को नोडल टीचर नियुक्त किया जा रहा है। विफ्स प्रोग्राम के सम्बन्ध में सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर रजिस्टर भी तैयार किया जायेगा।
बुधवार को सीएचसी भादर में शिक्षकों की टे्रनिंग आयोजित की गई। डा आशुतोष शुक्ल और राघवेन्द्र सिंह प्रशिक्षण प्रदान किया।

No comments:

Powered by Blogger.