राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल ने किया वार्षिकोत्वस
राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल ने किया वार्षिकोत्वस
अमेठी।
रविवार को राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल ने
आरआरपीजी कालेज में स्थित राजर्षि आडिटोरियम
में अपना पहला वार्षिकोत्सव मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य
सभा सांसद व संस्थान के अध्यक्ष डॉ0 संजय सिंह व एचएएल कोरवा के सहायक प्रबन्धक एस0
एम0 जेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती व राजर्षि के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम
का शुभारम्भ किया। दीप प्रज्जवलन के समय छात्राओं की ओर से 'जयतु जयतु' सरस्वती वंदना सुनाया गया। बच्चों ने
'स्माइल आन फेस' नामक स्वागत गीत प्रस्तुत भी किया। नन्हें छात्रों ने मनमोहक नृत्य
किया। ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्या सोंपना सोनालिका जेना ने कार्यक्रम में मुख्य
अतिथि व सभी अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल की उपलब्धियों तथा इंफ्रास्ट्रक्चर के
बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि व राज्य सभा सांसद
डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि ऐसा विश्वास है, कि ये बच्चे आगे देश का भविष्य का निर्माण
करेंगे। उन्होंने ने कार्यक्रम में मौजूद सभी अभिभावकों व नौनिहालों के माता-पिता को
बधाई दी और बच्चों को अच्छे संस्कार व सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रेरित किया। अन्त
में कहा कि हमें यह भी विश्वास है कि ग्लोबल स्कूल एक दिन हिंदुस्तान में ही नही, बल्कि
विदेशों में भी अपना स्थान रखेगा। यहां के छात्र हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर डा संजय सिंह
ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किये।
कार्यक्रम में नर्सरी के छात्रों के एक ग्रुप
ने 'क्लैप योर हैंड' नामक गीत पर समूह नृत्य, एलकेजी के सबसे छोटे बच्चों ने 'गिव मि
ऐ बेल टू रिंग' नामक गीत पर नृत्य किया। क्लास छः की छात्रा अनन्या सिंह ने 'कौआ और
महात्मा' की एक प्रेरणादायक कहानी सुनाई। कक्षा तीन और पांच के छात्रों ने 'इफ यू मिस
द ट्रेन' बोल पर समूह गीत प्रस्तुत किया।
यूकेजी के नौनिहालों ने 'डिंगा डिंगा डू' गीत
पर समूह नृत्य किया। कक्षा एक और दो के छात्रों ने 'पियड पीपर' कक्षा पांच और छः के
छात्रों ने 'युंकि और सुनामी' तथा कक्षा तीन और चार के छात्रों ने 'सेव प्लांट्स सेव
फ्यूचर' नामक एकांकी प्रस्तुत किया।
'जै गणेशा' बोल पर नन्हें छात्रों ने नृत्य कर
सभी दर्शकों को भक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
कक्षा एक और दो के छात्रों ने 'इत्ती सी हंशी'
और कक्षा पांच और छः के छात्रों ने 'माही तेरी चूनर' गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
एक से छः तक के बच्चों ने कराटे क्लास का लाइव
प्रदर्शन कर सभी दर्शकों को खुश कर दिये।
कार्यक्रम में बेस्ट स्पोकन इंग्लिश के लिए पूरब
श्रीमाली, मान्यवर, अर्श पाठक, मेधांश सिंह, अविका शुक्ला, अक्षज मिश्रा, पैट्रियाटिक
सांग प्रतियोगिता के लिए सान्वी सक्सेना, मेधांश सिंह, आयुषी सिंह, अन्वी सिंह, बेस्ट
प्रोजेक्ट वर्क के लिए आशुतोष तिवारी, वैशाली शुक्ला, अनन्या सिंह, बेस्ट ड्राइंग के
लिए साक्षी, सुधांशु, अंश, सूर्यांश, जया और अन्वी सिंह, रिसिटेशन कम्पटीशन के लिए
अवनी भालोटिया, विपिन पाठक, मान्यवर और सान्वी, इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता के विजडम
क्लास के लिए अरुणिमा, अविका, श्रेयांक, और सुधांशु, तथा इसी प्रतियोगिता के कांफिडेंस
क्लास के लिए अन्वी, आयुषी, मेधांश और अर्श
बेस्ट इंग्लिश ओलंपियाड के लिए यथार्थ चौधरी,
बेस्ट साइंस ओलंपियाड के लिए विवान, रुद्रांश, अष्विन, काशिका, मेधांश, अभिराज, तथा
अनन्या और मैथ ओलंपियाड के लिए श्रेयांक अग्रवाल, देव तिवारी, आर्यन सिंह के नाम शामिल
हैं।
इस अवसर पर आरआरपीजी कालेज के प्राचार्य डा त्रिवेणी
सिंह,प्राचार्य डा पूनम सिंह, संस्थान के संयुक्त सचिव डॉ0 दीपक सिंह, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री
के सक्यिोरिटी आफीसर शलभ चौधरी, संजय गांधी अस्पताल से डॉ0 फौजिया, , गायत्री सिंह,
डॉ0 रूबी सिंह, डॉ0 अनूप मैटी, चंदा रानी, सहित ग्लोबल स्कूल के सभी स्टाफ व बच्चों
के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

No comments: