Header Ads

पुरस्कृत किए गए बच्चें,उत्साहित दिखे छात्र-छात्राएं

पुरस्कृत किए गए बच्चें,उत्साहित दिखे छात्र-छात्राएं 
भेटुआ।
 उच्च प्राथमिक विद्यालय खण्डहरन में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गणतंत्र दिवस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओंं को पुरस्कृत किया गया। बच्चे पुरस्कार पाकर उत्साहित नजर आये। पूर्व प्रधान करूण शंकर तिवारी, शिव कुमार सिंह और ग्राम प्रधानप्रतिनिधि कृपाशंकर यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बच्चों व अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। 26 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मान किया। प्रअ ज्वाला प्रसाद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम प्रजापति ने किया। इस अवसर अवकाश प्राप्त प्रअ बैजनाथ ,देवेन्द्र नाथ ओझा,हृदय राम, सअ विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.