Header Ads

शुरू हुआ दो दिवसीय धरना प्रदर्शन

शुरू हुआ दो दिवसीय धरना प्रदर्शन 

अमेठी।
आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की ओर से सरकार के विरोध में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन सोमवार को शुरू हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अमेठी के जूनियर हाईस्कूल परिसर में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारे बाजी की। मांगों पर विचार न होने की स्थिति में सात फरवरी से लखनऊ में क्रमिक अनशन प्रस्तावित है।
धरना प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सूबे की योगी और केंद्र की मोदी सरकार के काम पर तीखे सवाल उठाए और कहा कि दोनों सरकारें मांग पत्र पर गंभीर नहीं है। जिला अध्यक्ष बिन्दु गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 अगस्त को सदन में मांगों का समर्थन करते हुए शासनादेश जारी करने की बात की थी। सदन से सीएम की घोषणा के बाद पांच माह से अधिक समय बीत रहा है,अभी तक मानदेय बढ़ोत्तरी का शासनादेश जारी नहीं हुआ। महामंत्री सत्यवती सिंह ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दे। हमारे मांग पत्र में पहली मांग यही है।
सभा को संंगीता वर्मा, रामावती गुप्ता, मधुबाला यादव, पुष्पा मिश्रा,श्यामा शुक्ला,शैल शुक्ला,सुषमा त्रिपाठी,जसमता,केतकी,तारा,आशा सरोज,केशवपती आदि ने सम्बोधित किया।


No comments:

Powered by Blogger.