बीएसए ने शुरू की स्कूलों में स्मार्टशालाएं
बीएसए ने शुरू की स्कूलों में स्मार्टशालाएं
भेंटुआ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र ने चार प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्टशालाएं शुरू की हैं। बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जायेगी।
शनिवार को बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय बनवारीपुर के साथ प्राथमिक विद्यालय हथकिला,रणवीर नगर और शाहगढ़ के प्राथमिक विद्यालय टण्डवा में स्मार्टशालाएं शुरू की है। बीएसए ने शिक्षकों को बच्चों की अच्छी शिक्षा देने को प्रेरित किया और प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा में गुणवत्ता लाने पर जोर दिया । इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह,हरिनाथ सिंह, डा घनश्याम द्विवेदी,प्रअ दु:खराम,मानवेन्द्र सिंह,सत्यदेव यादव,राजेश तिवारी,एबीआरसी अविनाश शुक्ल,बविता सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments: