Header Ads

ब्लड बैंक को सपा छात्रसभा ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन


ब्लड बैंक को सपा छात्रसभा ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

अमेठी।
सोमवार को समाजवादी पार्टी छात्रसभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव की अगुवाई में युवाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में ही स्थापित ब्लड बैंक चलाने के लिए तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि 3 वर्ष पूर्व सपा सरकार में अमेठी के स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में ब्लड बैंक की स्थापना की गई थी ! यहां तक कि 3 संविदा कर्मियों की तैनाती के साथ ब्लड बैंक से संबंधित उपकरण भी आ गए थे ।  जिला स्तरीय स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों की लापरवाही के चलते ब्लड बैंक का संचालन अब तक नहीं हो सका, साथ ही यहां तैनात संविदा कर्मियों को हटाकर सुल्तानपुर संबंध कर दिया गया । सूबे की सरकार के इसारे पर स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी यहां पर ब्लड बैंक नहीं लगाना चाहते हैं । अमेठी विधानसभा के क्षेत्रीय जनता को ब्लड बैंक सुविधा का लाभ दिलाए जाने के लिए ब्लड बैंक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में संचालित कराया जरूरी है। जनता को ब्लड बैंक की सुविधा का लाभ मिलेगा। 
जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि15 दिन के अंदर ब्लड बैंक की स्थापना नहीं हुई ,तो हम समाजवादी लोग सड़क पर उतर कर अधिकारियों और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।
इस मौके पर कपिल,सचिन मौर्या, वीरेंद्र यादव, सलमान, सुरेश कश्यप,अखिलेश गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, विनोद कोरी, विमलेश, रोहित वर्मा,मो अनश,अंकुश यादव, लवकुश यादव ,जगमोहन यादव, बालकृष्ण त्रिपाठी, दीपक, अजय राजमान सिंह,अंकुर ,रवि, रजनीश,स्याम, अमितमौर्य,आलोक सिंह,अरविंद, मनीष आदि  मौजूद रहे।




No comments:

Powered by Blogger.