Header Ads

संयुक्त संविदा/आउट सोर्सिंग/बेरोजगार महागठबन्धन के आवह्न पर संविदा कर्मियों ने की बैठक

संयुक्त संविदा/आउट सोर्सिंग/बेरोजगार महागठबन्धन के आवह्न पर संविदा कर्मियों ने की बैठक 
6 फरवरी को ज्ञापन देने की रणनीति तैयार की गई

अमेठी ।
संयुक्त संविदा/आउट सोर्सिंग/बेरोजगार महागठबन्धन के आवह्न पर विभिन्न विभागों में तैनात संविदा कर्मियों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायखेमा में बैठक आयोजित की। बैठक में 6 फरवरी को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की रणनीति तैयार हुई। इसी दिन प्रदेश के समस्त जिलों में ज्ञापन देने की तैयारियां चल रही है। बैठक में कई विभागों के संविदा कर्मी शामिल हुए।
रविवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायखेमा में पूर्व मा अनुदेशक कल्याण समिति, आंगनबाड़ी एवं सहायिका एशोसिएशन, बेरोजगार बीपीएड् संघ, पशु मित्र संघ,ग्राम पंचायत रोजगार सेवक संघ आदि ने संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर 6 फरवरी को जिला मुख्यालय पर संयुक्त रूप से संविधा कर्मियों के हित एवं समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देने की रणनीति बनाई गई। बैठक  में सामान कार्य पर सामान वेतन,संतोषजनक मानदेय आदि समस्याओं पर चर्चाएं हुई।
पूर्व मा अनुदेशक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष रामजी यादव ने कहा कि सूबे की सरकार भेदभाव से काम रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी अपनी घोषणाएं करके भूल जाते हैं। अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को 17000 रुपए व 10,000 रुपए प्रति माह मानदेय देने को एक ही मंच से घोषणा की थी। आज दो साल का समय बीतने जा रहा है। अभी तक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि नहीं हुई हैं। आंगनबाड़ियों एवं सहायिकाओं का भी मानदेय बढ़ाने की घोषणा हुई थी। उन्हें भी बढ़ा हुआ मानदेय नहीं मिल रहा है।
आंगनबाड़ी एवं सहायिका एशोसिएशन क ी जिलाध्यक्ष आशा बौद्ध ने कहा कि सूबे की सराकर आंगनबाड़ियों व सहायिकाओं के साथ धोखा कर रही हैं। वृद्धा हुए मानदेय का भुगतान आज दिन तक नहीं हुआ। बेरोजगार बीपीएड़् संघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा,राजेश चौधरी,अशोक कुमार यादव,जय प्रकाश,रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार गौतम ,उमेश त्रिपाठी आदि ने बैठक  को सम्बोधित किया। इस अवसर पर राजबहादुर, बृजेन्द्र यादव, नरसिंह, नरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.