आखिर कब शुरू होगा अमेठी बाईपास का निर्माण

अमेठी।
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर अमेठी बाईपास का निर्माण शुरू करने में अब आदर्श आचार संहिता आड़े नहीं आयेगी। अमेठी बाईपास के निर्माण से प्रभावित होने वाले 171 किसानों को मुआवजे की धनराशि का वितरण हो चुका है। अदालत जाने वाले 18 किसान ही प्रतिकर भुगतान से वंचित है। कार्यदायी संस्था अगले तीन माह के भीतर कभी भी निर्माण शुरू कर सकती है।
अमेठी बाईपास के निर्माण को सरवनपुर,खेरौना,महमूदपुर,रायपुरफुलवारी और जंगलरामनगर के 185 किसानों की जमीनें अधिग्रहीत की गई है। केन्द्र सरकार की ओर से मुआवजे के वितरण को 7.90 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की गई थी। 7.02 करोड़ रुपए की धनराशि प्रतिकर के रूप से 171 किसानों में बांटी जा चुकी है।
महमूदपुर,जंगलरामनगर और रायपुरफुलवारी के 18 किसान प्रतिकर नहीं ले रहे हैं। सर्किल रेट पर आपत्ति करते हुए ये किसान अदालत की शरण में गए हैं।
अमेठी की सबसे बड़ी नागरिक समस्या है बाईपास
खेरौना निवासी अवकाश प्राप्त सूबेदार रामफल फौजी और सरवनपुर के एडवोकेट लालजी वर्मा ने कहा कि अमेठी बाईपास का निर्माण न होना यहां की सबसे बड़ी नागरिक समस्या है। क्षेत्र की जनता रोज जाम में जूझती है। लोकनिर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अप्रैल 2018 में दो महीने के भीतर निर्माण शुरू कराने की घोषणा की थी। 10 माह का समय बीत रहा है। अभी तक निर्माण के सम्बन्ध में टेन्डर प्रक्रिया भी नहीं पूरी हो पाई है।
कोट
प्रशासन ने अपना काम पूरा कर दिया है। अब आगे का काम कार्यदायी संस्था को करना है। भूतल परिवहन मंत्रालय ने एनएच आई को काम सौंपा है।
धीरेन्द्र प्रताप सिंह
एसडीएम अमेठी

No comments: