Header Ads

स्वतंत्र कानून की मांग के साथ लामबन्द हो रहे नवबौद्ध


स्वतंत्र कानून की मांग के साथ लामबन्द हो रहे नवबौद्ध 
11 फरवरी को दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी को हुई बैठक
अमेठी।
आल इंडिया एक्सन कमेटी फार बुद्धस्टि पर्स नल ला की ओर से बौद्ध धर्म का स्वतंत्र कानून बनाने की मांग का समर्थन में अम्बेडकरवादी संगठन 11 फरवरी को दिल्ली जाने की तैयारी में लगे हैं। सोमवार को अम्बेडकर कल्याण समिति और विश्व बौद्ध महासंघ के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर दिल्ली  के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में भीड़ जुटाने की रणनीति बनाई।
दिल्ली प्रदर्शन 11 फरवरी 2019 को प्रस्तावित है। विश्व बौद्ध महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आर सी बौद्ध के मार्ग दर्शन में प्रदेश के सभी जनपदों में तैयारी बैठकें हो रही है। इसी क्रम में सोमवार को दो अलग अलग बैठकें हुईं। तिवारीपुर में बैठक में सूबेदार रामफल फौजी ने कहा कि भारत में बौद्ध धर्म के अनुयायियों की संख्या लगभग पांच करोड़ है। यह संख्या सिक्खों से काफी अधिक है। इन्द्र पाल गौतम ने कहा कि सरकार ने सिक्खों क्खिों का पर्सनल लॉ 2012 में ही लागू कर दिया था। बौद्ध धर्म का स्वतंत्र कानून लागू करने के मामले में केन्द्र की सरकार गंभीर नहीं है।  जनता नगर में हुई बैठक का संचालन रामबली गौतम ने किया। सोम प्रकाश, राजीव रंजन, प्रहलाद,शोभनाथ,हौसिला प्रसाद  आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Powered by Blogger.