Header Ads

अमेठी एकता विचार मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

अमेठी एकता विचार मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए ,पुतला दहन किया
अमेठी।
रविवार को अमेठी एकता विचार मंच के बैनर तले शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शुरू करने से पूर्व युवाओंं ने बस स्टेशन पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और ब्लाक तिराहे पर स्थित डा अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
अमेठी से समाजसेवी सूबेदार यादव की अगुवाई में बाइक सवार पांच दर्जन से अधिक युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के दौरान संकट क ी घड़ी में राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और आतंकी संगठनों के विरूद्ध जबाबी कार्रवाई का संदेश दिया गया। बस स्टेशन से शुरू होकर यात्री टिकरी चौराहा पहुंचे। यहां ग्वाल चौराहा,हारीपुर,कल्याणपुर,पीपरपुर,भादर,टीकरमाफी के रास्ते वापस अमेठी आये। अम्बेडकर तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूं का और कैंडिल जलाकर शहीदों को नमन किया। भोला यादव, प्रेम यादव, जितेन्द्र यादव, राजू ,सुखसागर, अजय ,सचिन, रामअभिलाष,राजेश आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.